मध्यप्रदेश शासन की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिये स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है कि प्रदेश के समस्त स्कूलों में कक्षा एक से कक्षा आठवीं तक की कक्षाएँ 15 नवंबर, 2020 तक पूर्णत: बंद रहेंगी। इसके साथ ही कक्षा 9 से 12वीं तक स्कूल आंशिक रूप से खुले रहेंगे।
नियमित कक्षाओं का संचालन नहीं होगा एवं ऑनलाईन पठन-पाठन की गतिविधियाँ पूर्व की तरह जारी रहेंगी। सभी स्कूलों को स्वास्थ्य एवं सुरक्षा संबंधी एसओपी/गाईड लाइन का पालन करना अनिवार्य होगा।
21 सितंबर से आंशिक तौर पर स्कूल खुले
प्रदेश में 21 सितंबर से सीमित संख्या में स्टूडेंट्स के लिए 9वीं से 12वीं के स्कूलों को खोला गया है। 9वीं से 12वीं तक के स्टूडेंट्स के लिए आंशिक रूप से चल रही हैं। स्कूलों में कोविड-19 एसओपी का कड़ाई से पालन किया जा रहा है। हालांकि अभी अधिकांश निजी स्कूल बद हैं।
