कांटाफोड़- रविवार को सयुंक्त माली समाज संगठन राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड मध्यप्रदेश का देवास जिले के बागली से नेमावर तक का एक दिवसीय भ्रमण किया गया टीम का नगर कांटाफोड में आगमन पर युग निर्माण विद्या मंदिर में भव्य स्वागत समारोह रखा गया, मध्यप्रदेश फुले ब्रिगेड टीम के प्रदेश प्रभारी सुभाष उत्परिया हाटपीपल्या, देवास जिला अध्यक्ष योगेश अजमेरा,बागली नगर परिषद् के राजा भैया अजमेरा, सुनिल हरनिया बागली, सोशल मीडिया प्रभारी रवि बागवन डेहरिया साहू, पवन सैनी, राजेश चौहान आमला शामिल थे सभी फुले पदाधिकारीयो का स्वागत समान राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड टीम के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश बराया, श्यामलाल सिंगनाथ, जंयती जगताप, जिला महासचिव दीपक बिजवा, प्रदेश के सोशलमीडिया प्रभारी विशाल बराया , सतवास तहसील अध्यक्ष संदीप अमरेश, तहसील उपाध्यक्ष दीनेश सैनी आदि ने टीम का भव्य स्वागत किया। प्रदेश प्रभारी ने अपने उध्बोधन में सभी युवाओं को संगठित होकर समाज को उन्नति के पथ पर आगे बढाने, युवाओं का ध्यान सभी को जोड़ने पर हो नाकि तोड़ने पर हो . सभी भाईयों ने समाज को आगे बढाने व संगठन में रहने का संकल्प लिया गया स्वागत समारोह में नगर की माली युवा टीम के हितेश अमरेश उदय जगताप, आकाश बनेडिया , आकाश सिंगनाथ, रवि, बबलू, सुनिल बनेडिया, दीपक, कृष्ण कांत, जितेंद्र अमरेश, हेमंत, आदि युवा मंडल उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन योगेश अजमेरा ने किया, आभार नरेन्द्र जगताप ने माना!
? बालकृष्ण शर्मा काटाफोड़














