टोंकखुर्द (विकेश जैन) । नवरात्रि के पावन पर्व पर नगर व आसपास के क्षेत्र की प्राचीन प्रसिद्ध श्री शक्ति माता मंदिर परिसर पर भजन संध्या एवं एक क्विंटल खिचड़ी महा प्रसादी का आयोजन संस्था श्री सिद्धिविनायक एवं खेड़ापति सरकार भक्त मंडल द्वारा महा आरती पश्चात कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए रात्रि 8:30 बजे से 10:00 बजे तक आयोजन रखा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ठाकुर महेंद्र सिंह चावड़ा ने की। शुभारंभ डॉ गोपाल गुप्ता ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में पं लक्ष्मण प्रसाद शर्मा एवं अनार सिंह ठाकुर थे। भजन गायक विमल गोस्वामी इंदौर ने अपने मधुर भजनों से श्रोताओं को भाव विभोर किया। एवं इंदौर के एक कलाकार ने वीर हनुमान का रूप धारण कर भजनों पर नृत्य की प्रस्तुति दी जो आकर्षण का केंद्र बनी रही। इस अवसर पर समिति सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित थे

















