कन्नौद : शिक्षा विभाग में आज भी आलम है कि अंधेरी नगरी चौपट राजा का काम चल रहा है। शिक्षक की जिम्मेदारी अच्छी शिक्षा देना है एक विद्यार्थी के अच्छे भविष्य का निर्माण करना है। सरकारी शिक्षक को अपनी दबंग प्रभाव के कारण वित्तीय प्रभार की जिम्मेदारी क्या मिली कोई कसर छोड़े बगैर शासन का अहित कर लाखों रुपए का षडयंत्र पूर्वक चुना लगाता रहा। जिसका मामला शिक्षिका श्रीमती ममता अग्रवाल ने लिखित शिकायत व तथ्यात्मक पर अत्याचार किए गए सबूत के माध्यम से कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला देवास व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शीतला पटले देवास को शिकायत कर मामले को उजागर किया जिसके बावजूद जिले के जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के चलते कोई कार्यवाही नहीं की जा रही थी जिसके बाद हमारे पेपर मध्यप्रदेश टाइम्स मैं भ्रष्टाचार का समाचार प्रकाशित करने के बाद शासन प्रशासन की छवि को धूमिल होता देख देवास कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला के अनुमोदन पर धर्मेंद्र मेहता प्रभारी मूल पद उच्च श्रेणी शिक्षक शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्नौद जिला देवास द्वारा शासकीय कन्या छात्रावास में कार्यरत रहते हुए गंभीर वित्तीय अनियमितताओं करने के कारण कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला द्वारा निलंबन करने का अनुमोदन करते हुए विस्तृत जांच के निर्देश दिए गए हैं। धर्मेंद्र मेहता द्वारा की गई उक्त अनियमितता कृत्य मध्यप्रदेश सिविल सेवाएं आचरण नियम 1965 के नियम 3(1)(एक)(दो)(तीन) के विपरीत होकर कदाचरण की श्रेणी मैं आता है। अतः कलेक्टर जिला देवास के अनुमोदन अनुसार धर्मेंद्र मेहता प्रभारी प्राचार्य मूल पद उच्च श्रेणी शिक्षक शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्नौद जिला देवास को उक्त गंभीर अनियमितता कृत्य के लिए मध्यप्रदेश सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील नियम 1966 के नियम 9(1 )(क) के अंतर्गत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबन किया जाकर निलंबन आदेश के प्रभावशीलता के दौरान धर्मेंद्र मेहता का मुख्यालय कार्यालय विकास खंड शिक्षा अधिकारी खातेगांव रहेगा जिसका आदेश पत्र क्रमांक/ सतर्कता/ 2020/3445 श्रीमती शीतला पटले मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत देवास मध्य प्रदेश के द्वारा आदेश पारित कर किया गया है। गौरतलब रहे कि उक्त मामले में बारीकी से जांच की जाए तो शासन हित में लाखों रुपए का भ्रष्टाचार ओर उजागर होने की प्रबल आशंका है व शासन के जिम्मेदार क्या शासन के लाखों रुपए का षडयंत्र पूर्वक भ्रष्टाचार किया गया है जिसका पुलिस प्रकरण दर्ज होना चाहिए वह ऐसे भ्रष्ट शिक्षक पर नियमानुसार शासकीय सेवाओं से निष्कासन किए जाने को लेकर अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार मिटाओ सेना के प्रदेश के अध्यक्ष चंचल भारतीय के द्वारा लिखित पत्र के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मांग की गई है
चंचल भारतीय✒️














