देवास। जिले की सोनकच्छ तहसील के ग्राम घिचलाय निवासी बाबूलाल पिता अर्जुनसिंह ने पीपलरावां पुलिसकर्मियों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर से आवेदन देकर शिकायत की है। बाबूलाल ने बताया कि वो 15 दिसंबर 2020 को अपने घर से मोटर सायकल क्रमांक एमपी 41 एनबी 9529 एचएफ डीलक्स से एमपीईबी गिरिट के लिए निकला था। उस दौरान दोपहर 1 से 2 बजे के बीच पल्सर मोटर सायकल क्रमांक एमपी 46 एमएच 7248, जिसे शुभम निवासी आष्टा चला रहा था। उसने अचानक टक्कर मार दी, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका ईलाज मैंने निजी अस्पताल में कराया। बाबूलाल ने आरोप लगाते हुए बताया कि मेरे परिवार के सदस्य अर्जुन पिता कैलाश को भी बेवजह परेशान किया जा रहा है और बार-बार थाने बुलाकर प्रताडि़त कर गाड़ी जप्त करने की बात की जा रही है। दुर्घटना की शिकायत सीएम हैल्पलाईन पर की तो दिनांक 22.03.2021 को रात्रि 10.30 पीपलरावां थाना एसआई रामस्वरूप, विश्वकर्मा जी और वर्मा जी गिरिट पर आए और मारपीट करते हुए थाने लेकर गए। थाने मेंं पदस्थ थाना प्रभारी अमित जादौन ने अभद्र व्यवहार करते हुए नंगी-नंगी गालिया दी और शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहे है। शिकायतकर्ता बाबूलाल ने कलेक्टर से मांग की है कि मुझे व मेरे परिवार को पीपलरावां थाने के पुलिसकर्मियों से जानमाल की हानि हो सकती है। इसलिए सुरक्षा प्रदान की जाए और पुलिस रिपोर्ट की एक कॉपी उपलब्ध कराई जाए।


















