स्वच्छता अभियान का ऐसा जज्बा बच्चे खुद ही हाथ से पोस्टर बनाकर कर रहे जागरूक

देवास। वर्ष 2014 में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान शुरू किया था जिसके बाद से पूरे देश मे स्वच्छता अभियान बड़े पैमाने पर लागू हुआ और लगातार हो रहे स्वच्छ शहरों के स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर शहर क्रमश 4 वर्षो से नंबर 1 आ रहा है वही अब स्वच्छता की जन जागृति आम लोगों में देखने को मिल रही है कुछ ऐसा ही नजारा आज शहर के शुक्रवारिया हाट क्षेत्र में देखने को मिला जहां अचानक ही कृष्णा पडियार व प्रथम खाटवा नाम के दो बच्चे एक दुकान पर पहुंचे और हाथ से बना एक पोस्टर दुकान पर बांध रहे थे जब उनसे पूछा गया कि यह क्या है तो बड़ी ही मासूमियत से दोनों ने कहा की हम स्वच्छता अभियान कर रहे है और अपने हाथों से पोस्टर बना कर लोगो को जागरूक कर है कि वह सड़को पर कचरा ना फेंके।