• यातायात के नियमो का उल्लघंन करने वाले व्यक्तियो को “यमराज बने पात्र ने क्षमा नही करने का सन्देश दिया
देवास। आज पुलिस अधीक्षक ,देवास के मार्गदर्शन तथा अति पुलिस अधीक्षक देवास के निर्देशन मे उप पुलिस अधीक्षक यातायात देवास की उपस्थिति में यातायात व्यवस्था मे लगे विद्यार्थियो को यातायात के नियमो का पालन कराने एवं उन नियमो का अपने मित्रो , परिवारजन मे प्रचार प्रसार करने हेतु प्रशिक्षण दिला कर शपथग्रहण कार्यक्रम कराया गया। विद्यार्थियो से यातायात नियम के संबंध में प्रश्नोत्तरी एवं नुक्कड नाटक का प्रदर्शन भी किया गया। प्रदर्शन के दौरान यातायात के नियमो का उल्लघंन करने वाले व्यक्तियो को “यमराज बने पात्र ने क्षमा नही करने का सन्देश दिया। बेनर , पेम्पलेट वितरण किया गया । यातायात थाने के सामने यातायात नियमो का पालन करने वाले चालको को हेलमेड वितरण किये गये। अकादमी इस कार्यक्रम में विद्यार्थियो ने बडचढ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम मे तोमर जय भारत वीर अकादमी एन.एस.एस. जय हिन्द एवं निशायुप संस्थान के लगभग 400 विद्यार्थियो एवं उनके 35 शिक्षको ने भाग लिया, जिन्हे मानव सेवा संस्थान देवास की ओर से स्वलपाहार की व्यवस्था की गई।















