• Latest
  • Trending
  • All
होटल के बिल में पानी की बोतल के 40 वसूलने का आरोप, उपभोक्ता आयोग में शिकायत

होटल के बिल में पानी की बोतल के 40 वसूलने का आरोप, उपभोक्ता आयोग में शिकायत

27, August, 2026
भोपाल के शातिर नकबजन ने देवास में की चोरी, कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

भोपाल के शातिर नकबजन ने देवास में की चोरी, कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

27, November, 2026
अमलतास मेडिकल कॉलेज में मनाया गया संविधान दिवस, सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने दिलाई संविधान पालन की शपथ

अमलतास मेडिकल कॉलेज में मनाया गया संविधान दिवस, सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने दिलाई संविधान पालन की शपथ

27, November, 2026
“वसुधा का स्वप्न” 32 भाषाओं-बोलियों में एक साथ प्रकाशित/विमोचित होने वाली अनूठी कृति

“वसुधा का स्वप्न” 32 भाषाओं-बोलियों में एक साथ प्रकाशित/विमोचित होने वाली अनूठी कृति

26, November, 2026
पांच साल से अतिक्रमण की समस्या से जूझ रहे आदर्श नगरवासी, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार

पांच साल से अतिक्रमण की समस्या से जूझ रहे आदर्श नगरवासी, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार

23, November, 2026
मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना: श्री सुमेर के परिवार को मिली ₹4 लाख की आर्थिक सहायता, कृषि कार्य के दौरान हुई थी मृत्यु

मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना: श्री सुमेर के परिवार को मिली ₹4 लाख की आर्थिक सहायता, कृषि कार्य के दौरान हुई थी मृत्यु

23, November, 2026
सहजयोग के सामूहिक कुंडलिनी जागरण एवं आत्मसाक्षात्कार कार्यक्रम में उमड़े सैकड़ों साधक

सहजयोग के सामूहिक कुंडलिनी जागरण एवं आत्मसाक्षात्कार कार्यक्रम में उमड़े सैकड़ों साधक

23, November, 2026
पांच साल से अतिक्रमण की समस्या से परेशान आदर्श नगरवासी, रहवासियों ने लगाई न्याय की गुहार

पांच साल से अतिक्रमण की समस्या से परेशान आदर्श नगरवासी, रहवासियों ने लगाई न्याय की गुहार

23, November, 2026
वैदिक जैन आईटीआई के बने सांसद प्रतिनिधि, कम उम्र के वैदिक छात्रों को रोजगार दिलाने का कार्य करेगे

वैदिक जैन आईटीआई के बने सांसद प्रतिनिधि, कम उम्र के वैदिक छात्रों को रोजगार दिलाने का कार्य करेगे

23, November, 2026
देवास में पानी की बर्बादी करने वालों पर निगम सख्त, नल से गाड़ी धोने और पानी बहाने पर लगेगा भारी जुर्माना

देवास में पानी की बर्बादी करने वालों पर निगम सख्त, नल से गाड़ी धोने और पानी बहाने पर लगेगा भारी जुर्माना

17, November, 2026
Dewas अवैध शराब परिवहन पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, एक्टिवा सहित 50 पाव देशी शराब जब्त

Dewas अवैध शराब परिवहन पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, एक्टिवा सहित 50 पाव देशी शराब जब्त

22, November, 2026
भगत सिंह जयंती पर युवा भगत ब्रिगेड की भव्य वाहन रैली, ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारों से गूंजा देवास

भगत सिंह जयंती पर युवा भगत ब्रिगेड की भव्य वाहन रैली, ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारों से गूंजा देवास

29, September, 2026
मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल

25, September, 2026
  • About Us
  • DISCLAIMER
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Saturday, November 28, 2026
  • Login
Dewas Express
  • Home
  • देवास
  • मध्य प्रदेश
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • देवास
  • देश दुनिया
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Dewas Express
No Result
View All Result

होटल के बिल में पानी की बोतल के 40 वसूलने का आरोप, उपभोक्ता आयोग में शिकायत

by DEWAS EXPRESS
27, August, 2026
in देवास
होटल के बिल में पानी की बोतल के 40 वसूलने का आरोप, उपभोक्ता आयोग में शिकायत

देवास। शहर के लोहार पिपलिया क्षेत्र स्थित नंदन कानन होटल एंड रेस्टोरेंट में पैकेज्ड पानी की बोतल के निर्धारित मूल्य से अधिक राशि वसूलने का मामला सामने आया है। मामले में शुक्रवारिया हाट निवासी पंकज पिता प्रहलाददास विजयवर्गीय ने जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग, देवास में उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम-2019 की धारा 35 के तहत शिकायत प्रस्तुत की है।

शिकायत के अनुसार, 3 मई 2026 की रात शिकायतकर्ता अपनी धर्मपत्नी के साथ होटल में भोजन करने पहुंचे थे। उन्हें टेबल क्रमांक 7 पर भोजन परोसा गया। बिल क्रमांक 264 में मलाई कोफ्ता, तीन मिस्सी रोटी और एक पैकेज्ड पानी की बोतल शामिल थी। बिल की राशि 416 रुपए थी, जबकि जीएसटी सहित भुगतान योग्य राशि 437 रुपए दर्ज की गई।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि होटल ने पैकेज्ड पानी की बोतल के लिए 40 रुपए वसूले, जबकि बोतल पर Aquafina ब्रांड का नाम और MRP 20 रुपए अंकित था। शिकायतकर्ता ने जब होटल कर्मचारी से अधिक राशि वसूलने को लेकर सवाल किया तो कथित तौर पर उन्हें बताया गया कि नए नियमों के तहत होटल अपनी मर्जी से राशि वसूल सकता है और बिल में दर्ज राशि का भुगतान करना होगा।

मामले में उपभोक्ता पंकज विजयवर्गीय की ओर से अधिवक्ता राजीव कोठिया द्वारा होटल प्रबंधन को 6 मई 2026 को सूचना पत्र भी भेजा गया था। पत्र में पानी की बोतल के लिए 40 रुपए लिए जाने का उल्लेख करते हुए 15 दिनों के भीतर मानसिक प्रताड़ना एवं आर्थिक नुकसान की भरपाई करने की मांग की गई थी। परंतु होटल की तरफ से कोई जवाब नहीं आया।

सेवा में कमी और अनुचित व्यापार व्यवहार का आरोप

मामले में शिकायतकर्ता द्वारा 24 अगस्त 2026 को जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग, देवास में परिवाद प्रस्तुत किया गया।
शिकायत में उपभोक्ता ने होटल की इस कार्रवाई को सेवा में कमी और अनुचित व्यापार व्यवहार बताते हुए उपभोक्ता आयोग से उचित कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में 437 रुपए की राशि, मानसिक परेशानी के लिए 50 हजार रुपए, आर्थिक क्षति के लिए 10 हजार रुपए तथा परिवाद व्यय के रूप में 10 हजार रुपए सहित कुल 70,437 रुपए की क्षतिपूर्ति की मांग की गई है।

शिकायतकर्ता ने एक सजग उपभोक्ता होते हुए अपने अधिवक्ता राजीव कोठिया के सहयोग से उपभोक्ता आयोग के समक्ष शिकायत दर्ज कराकर परिवाद दायर कर सुनवाई एवं उचित निर्णय कर न्याय की मांग की है।

RelatedPosts

भोपाल के शातिर नकबजन ने देवास में की चोरी, कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
देवास

भोपाल के शातिर नकबजन ने देवास में की चोरी, कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

by DEWAS EXPRESS
27, November, 2026
अमलतास मेडिकल कॉलेज में मनाया गया संविधान दिवस, सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने दिलाई संविधान पालन की शपथ
देवास

अमलतास मेडिकल कॉलेज में मनाया गया संविधान दिवस, सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने दिलाई संविधान पालन की शपथ

by DEWAS EXPRESS
27, November, 2026
“वसुधा का स्वप्न” 32 भाषाओं-बोलियों में एक साथ प्रकाशित/विमोचित होने वाली अनूठी कृति
देवास

“वसुधा का स्वप्न” 32 भाषाओं-बोलियों में एक साथ प्रकाशित/विमोचित होने वाली अनूठी कृति

by DEWAS EXPRESS
26, November, 2026
Load More
Next Post
Dewas त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Dewas त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

RSS feed: MP JANSAMPARK MP JANSAMPARK

ADVERTISEMENT
Dewas Express

Copyright © 2025 dewasexpress

Navigate Site

  • About Us
  • DISCLAIMER
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • देवास
  • मध्य प्रदेश
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • देवास
  • देश दुनिया
  • मनोरंजन

Copyright © 2025 dewasexpress