• Latest
  • Trending
  • All

अगस्त 21 में माह के अंतिम रविवार को शाहगढ़ के मुख्य बाजार में जिला सेवादल ग्रामीण जिलाध्यक्ष सागर द्वारा किया गया ध्वजारोहण व झंडावंदन ..

22, September, 2021
देवास में आबकारी विभाग का छापा: रेवाबाग से 7 पेटी अवैध देशी शराब जब्त, आरोपी फरार

देवास में आबकारी विभाग का छापा: रेवाबाग से 7 पेटी अवैध देशी शराब जब्त, आरोपी फरार

04, July, 2026
जैश-ए-मोहम्मद के 8 संदिग्ध गिरफ्तार, देवास का युवक भी गिरफ्त में

जैश-ए-मोहम्मद के 8 संदिग्ध गिरफ्तार, देवास का युवक भी गिरफ्त में

03, July, 2026
अमरनाथ यात्रा 2026: इंदौर से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुआ श्रद्धालुओं का जत्था, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा माहौल

अमरनाथ यात्रा 2026: इंदौर से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुआ श्रद्धालुओं का जत्था, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा माहौल

03, July, 2026
देवास पुलिस का बड़ा प्रहार: अवैध हथियारों की सप्लाई चेन का पर्दाफाश, 14 देसी पिस्टल के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार

देवास पुलिस का बड़ा प्रहार: अवैध हथियारों की सप्लाई चेन का पर्दाफाश, 14 देसी पिस्टल के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार

02, July, 2026
देवास: कोचिंग क्लासेस पर नगर निगम का शिकंजा, ‘डीसी क्लासेस’ सील, 5 अन्य को 7 दिन का अल्टीमेटम

देवास: कोचिंग क्लासेस पर नगर निगम का शिकंजा, ‘डीसी क्लासेस’ सील, 5 अन्य को 7 दिन का अल्टीमेटम

01, July, 2026
लोन की किश्त को लेकर विवाद, बैंक कर्मचारियों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप, मामला दर्ज

लोन की किश्त को लेकर विवाद, बैंक कर्मचारियों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप, मामला दर्ज

01, July, 2026
देवास: पेंशनर्स ने पुरानी पेंशन और महंगाई राहत सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर खोला मोर्चा, CM के नाम सौंपा ज्ञापन

देवास: पेंशनर्स ने पुरानी पेंशन और महंगाई राहत सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर खोला मोर्चा, CM के नाम सौंपा ज्ञापन

01, July, 2026
शीलाखेड़ी का मुख्य मार्ग बदहाल, जलभराव से किसानों और ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

शीलाखेड़ी का मुख्य मार्ग बदहाल, जलभराव से किसानों और ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

01, July, 2026
दिव्यांगजनों को बस किराए में 50% छूट: आदेश हवा-हवाई, बस मालिकों ने मांगी ‘टैक्स’ में राहत

दिव्यांगजनों को बस किराए में 50% छूट: आदेश हवा-हवाई, बस मालिकों ने मांगी ‘टैक्स’ में राहत

30, June, 2026
जमीन विवाद में एसिड फेंकने के प्रयास का आरोप, पीड़ित परिवार पहुंचा कलेक्ट्रेट व एसपी कार्यालय

जमीन विवाद में एसिड फेंकने के प्रयास का आरोप, पीड़ित परिवार पहुंचा कलेक्ट्रेट व एसपी कार्यालय

30, June, 2026
देवास: “ऑपरेशन त्रिनेत्रम” की बड़ी सफलता, 24 घंटे में सुलझी 76 वर्षीय बुजुर्ग से चैन लूट की गुत्थी; दो आरोपी गिरफ्तार

देवास: “ऑपरेशन त्रिनेत्रम” की बड़ी सफलता, 24 घंटे में सुलझी 76 वर्षीय बुजुर्ग से चैन लूट की गुत्थी; दो आरोपी गिरफ्तार

27, June, 2026
नवपुण्य वासुपूज्य स्वामीजी की प्रथम प्राण प्रतिष्ठा वर्षगांठ धूमधाम से मनी, 3 दिवसीय महोत्सव में उमड़े श्रद्धालु

नवपुण्य वासुपूज्य स्वामीजी की प्रथम प्राण प्रतिष्ठा वर्षगांठ धूमधाम से मनी, 3 दिवसीय महोत्सव में उमड़े श्रद्धालु

26, June, 2026
  • About Us
  • DISCLAIMER
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Thursday, July 9, 2026
  • Login
Dewas Express
  • Home
  • देवास
  • मध्य प्रदेश
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • देवास
  • देश दुनिया
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Dewas Express
No Result
View All Result

अगस्त 21 में माह के अंतिम रविवार को शाहगढ़ के मुख्य बाजार में जिला सेवादल ग्रामीण जिलाध्यक्ष सागर द्वारा किया गया ध्वजारोहण व झंडावंदन ..

by DEWAS EXPRESS
22, September, 2021
in मध्य प्रदेश

शाहगढ़ (सागर)।प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को सेवादल द्वारा आयोजित होने वाला झंडावंदन का कार्यक्रम इस माह अगस्त का अंतिम रविवार जो 29 तारीख में था  उक्त तारीख में शाहगढ़ में दोपहर 1बजे कांग्रेस सेवादल ग्रामीण के नगराध्यक्ष कार्यालय के समक्ष मुख्य बाज़ार में कांग्रेस सेवादल ग्रामीण जिला सागर के जिलाध्यक्ष डॉ राजेन्द्र चौबे द्वारा ध्वजारोहण कर उपस्थित सभी कांग्रेसिजनों ने  झंडा वंदन  कर वंदेमातरम का गायन कर कार्यक्रम की  शुरुआत की गई…
कार्यक्रम के अगले चरण में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक व मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव नारायण प्रजापति तथा कांग्रेस सेवादल ग्रामीण के जिलाध्यक्ष डॉ राजेन्द्र चौबे द्वारा संयुक्त रूप से कार्यक्रम स्थल पर रखे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करने के उपरांत माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये तदोपरांत कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत हुई इस अवसर पर सेवादल के साथ साथ उपस्थित सभी कांग्रेसिजनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया..
कार्यक्रम के अगले चरण में कांग्रेस सेवादल ग्रामीण की ओर से जिलाध्यक्ष डॉ राजेन्द्र चौबे ने मुख्य अतिथि नारायण प्रजापति जी को माला पहनाकर तथा ग़ांधी टोपी,राहुल गांधी जी के चित्र वाला खादी का थैला भेंट कर स्वागत किया फिर बंडा विधानसभा की ओर से मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कांग्रेस सेवादल ग्रामीण जिलाध्यक्ष डॉ चौबे का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तदोपरांत नगर,ब्लॉक के सभी पदाधिकारियों व कांग्रेसिजनों ने कांग्रेस सेवादल ग्रामीण के सभी जिला पदाधिकारियों का पुष्पहारों से स्वागत किया
कार्यक्रम का सफल संचालन कर रहे युवा कांग्रेसी अरविन्द जैन एडवोकेट ने जिला महासचिव सेवादल ग्रामीण विजय पटेरिया को बोलने आमंत्रित किया इस अवसर पर पटेरिया ने कहा मुख्य अतिथि को जो सम्मान के प्रतीक स्वरूप राहुल जी के चित्र वाला जो थैला जिलाध्यक्ष जी द्वारा सौपा गया है उसका अभिप्राय यह है कि अब कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने एवं सत्ता में वापिस लाने के लिये शाहगढ़ व बंडा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसिजनों को थैला टांग कर निकल पड़ना है ।
कार्यक्रम के इसी चरण में क्षेत्रीय विधायक तरवर सिंह के भतीजे राहुल लोधी ने शिरकत की संचालक ने उनसे भी राष्ट्रपिता के छायाचित्र पर माल्यार्पण कराया तथा उनका सेवादल व कांग्रेसिजनों ने माला पहनाकर स्वागत किया ।
इस अवसर पर राकेश सेठ,राहुल लोधी,कार्यक्रम के आयोजक व कांग्रेस सेवादल ग्रामीण शाहगढ़ के नगराध्यक्ष डॉ मनोहर अठया ,दिनेश व्यास,शफी भाईजान, ने भी देश मे व्याप्त भारी अनियमितताओ को लेकर अपने विचार रखे तथा कांग्रेस के द्वारा किये जा रहे सतत संघर्ष की प्रसंसा की..
मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा की बंडा क्षेत्र को विकास की दिशा में आगे लाने मैं युवक कांग्रेस का अध्यक्ष था तभी से संघर्ष किया गया और मेरा संघर्ष आज भी यथावत जारी है कांग्रेस की जनहितकारी नीतियां काम और भाजपा की लूट खसोट की तथा दोमुंही और कथनी व करनी के विराट अंतर राजनीति के सच को आम आदमी हम सबको बताना और समझना है तथा यह जो गांधी टोपी एवं खादी का थैला मुझे सेवादल की ओर से जिस मंशा से सौपा गया है उसे मैं ईमानदारी और निष्ठा से पूर्ण करूँगा..
अपने अध्यक्षीय भाषण में डॉ चौबे ने कहा देश मे दो टोपी वाले व दो विचारधाराओं के बीच संघर्ष है एक तरफ है गांधी जी द्वारा कांग्रेस को दी गई सफेद टोपी और उनके द्वारा दिया गया गांधीवाद जिसकी वाहक कांग्रेस, सेवादल है और दूसरे ओर है आर एस एस की काली टोपी और गोटसेवाद दोनों विचारधाराओ को उनकी टोपियों के कलर ही बिना कुछ कहे बहुत कुछ पहचाना जा सकता जैसे सफेद कलर शान्ति, अमन और सत्य का प्रतीक है वही काला कलर असत्य,कपट और दुरात्माओं को पसंद आने वाला कलर है, सफेद टोपिधारियों ने जो 70 वर्षो में बनाया उसे काली टोपिधारियों ने मात्र 7 बर्षों में तहस नहस कर दिया इन 7 बर्षो में भाजपा सरकार ने एक भी नीति या कानून ऐसा नहीं बनाया है जिससे आम आदमी को तकलीफ़ न पहुँची हो,तो बताये ? फिर चाहे वह नोटबंदी हो या जीएसटी जैसा गब्बरसिंह टैक्स चाहे फिर कोरोना महामारी हो आम आदमी को केवल प्रताड़ना के अलावा कुछ नही मिला सरकार की ढीटता और निर्ममता तो देखे पिछले 9 माह से देश का किसान सर्दी गर्मी और पानी मे दिल्ली की बॉर्डर पर बैठा और देश की सरकार उनकी जायज मांगों को सुनने तैयार नही है उनका हर तरह से प्रताड़ित और अपमानित किया जा रहा है। देश में जो समस्या जो राई के समान थी उनको इस सरकार ने पहाड़ बना दिया को फिर चाहे वह मंहगाई, बेकारी, बेरोजगारी,अनुसूचित जाति जनजाति हो रहा हो वह सरकारी संरक्षण में खुल्लम खुल्ला हो रहा और आम आदमी बुरी तरह त्रस्त है पर आज उक्त हर मोर्चा पर लड़ते हुए हमारे नेता राहुल गांधी संघर्ष करते हुए डटे है देश समझ चुका है कि उसने गलत और निर्मम  हाथों में सत्ता दे दी थी जिसे वापिस लेने जनता तड़फड़ा रही है उदाहरण के रूप में हम बंगाल के चुनाव को देख सकते है राष्ट्रीय परिदृश्य पर लोगों की आशा की किरण केवल और केवल कांग्रेस है और हम कांग्रेसिजनों को एक जुट होकर बस भाजपा सरकार की काली कारगुजारियों को जनता तक ले जाना है और कुछ नहीं करना हमारे इतना करते ही भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो जावेगी तथा भविष्य में हम सभी का यह संघर्ष देश को भाजपा के कुशासन से मुक्ति दिलाने वाला साबित होगा और इस संघर्ष को करने वाले हम सभी योद्धा साबित होंगे और हम सब के मिलेजुले प्रयासों से 2023 में मध्यप्रदेश में और 2024 में केंद्र यानि दिल्ली में जनता की आशा के अनुरूप कांग्रेस की सरकार तामीर होगी…
उक्त कार्यक्रम में कांग्रेस सेवादल ग्रामीण के जिलापदधिकारी उपाध्यक्ष द्वय प्रमोद नायक,उमेश तिवारी महासचिव विजय पटेरिया, श्याम दुबे करबरिया,सचिव मनोज प्रजापति, राहुल जैन,संयुक्त सचिव राघवेन्द्र डिलाखेड़ी,सेवादल ग्रामीण के बंडा ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश जैन,शाहगढ़ के श्यामसुंदर कटारे सहित वरिष्ठ कांग्रेसी सुशील गुप्ता, लोकमन विश्वकर्मा, लाखन सिंह जमीदार,नीरज बैगी, जगत यादव पार्षद,राकेश सेठ,किशोरी नन्ना,सियाराम यादव,फल्ली अहिरवार,वीरन यादव,श्रीराम यादव ,राजेश प्रजापति,मुकेश जैन दलपतपुर,गिरवर नन्ना,सुनील दीक्षित, निजाम खान,गब्बर यादव,जकी भाईजान,शफी भाईजान, राकेश पटेल,संजय जैन,दीपक नामदेव,सर्किल गौड़,हल्ले यादव, रतिराम ,राजू खान,पप्पू खान,यूसुफ खान,बृजलाल,पुष्पेन्द्र दलपतपुर, सहित दर्जनों कार्यकर्ताओ ने कार्यक्रम में गरिमा पूर्ण उपस्थिति देकर कार्यक्रम को सफल बनाया..
कार्यक्रम के समापन पर श्याम दुबे करबरिया ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार प्रगट करते हुए अबार माता के स्थान पर पहुचकर दाल बाटी ग्रहण करने का आमंत्रण दिया तदोपरांत उपस्थित सभी कांग्रेसिजनों ने सेवादल की समापन बेला पर जनमन गण का गायन किया जाकर कार्यक्रम समाप्त किया…

RelatedPosts

देवास में आबकारी विभाग का छापा: रेवाबाग से 7 पेटी अवैध देशी शराब जब्त, आरोपी फरार
देवास

देवास में आबकारी विभाग का छापा: रेवाबाग से 7 पेटी अवैध देशी शराब जब्त, आरोपी फरार

by DEWAS EXPRESS
04, July, 2026
जैश-ए-मोहम्मद के 8 संदिग्ध गिरफ्तार, देवास का युवक भी गिरफ्त में
देवास

जैश-ए-मोहम्मद के 8 संदिग्ध गिरफ्तार, देवास का युवक भी गिरफ्त में

by DEWAS EXPRESS
03, July, 2026
अमरनाथ यात्रा 2026: इंदौर से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुआ श्रद्धालुओं का जत्था, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा माहौल
देवास

अमरनाथ यात्रा 2026: इंदौर से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुआ श्रद्धालुओं का जत्था, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा माहौल

by DEWAS EXPRESS
03, July, 2026
Load More
Next Post

सतपुड़ा एकेडमी में श्री कृष्ण जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया, राष्ट्र एवं धर्म की रक्षा का लिया संकल्प

RSS MP JANSAMPARK

  • मंत्रि-परिषद ने प्रदेश में अधोसंरचनात्मक विकास और पुनर्वास कार्यों के लिये दी 2,300 करोड़ रूपये की स्वीकृति
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ई-गवर्नेंस पुरस्कार के लिए दी बधाई
  • सरदार सरोवर परियोजना पर हुए ऐतिहासिक समझौते से सहकारी संघवाद होगा सुदृढ़ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • पीथमपुर प्रदेश की औद्योगिक शक्ति का महत्वपूर्ण केन्द्र : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मप्र का इंडस्ट्रियल ग्रोथ इंजन है पीथमपुर, हम यहां बना रहे मेक इन एमपी का इको-सिस्टम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ADVERTISEMENT
Dewas Express

Copyright © 2025 dewasexpress

Navigate Site

  • About Us
  • DISCLAIMER
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • देवास
  • मध्य प्रदेश
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • देवास
  • देश दुनिया
  • मनोरंजन

Copyright © 2025 dewasexpress

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In