अभाविप के 66वें राष्ट्रीय अधिवेशन का पोस्टर विमोचन हुआ

पोस्टर विमोचन मध्यभारत प्रांत अध्यक्ष श्री योगेश जी रघुवंशी नगर अध्यक्ष आशीष यादव एवं नगर मंत्री राजवर्धन यादव द्वारा किया गया

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देवास द्वारा आगामी नागपुर में होने वाले 66 वे राष्ट्रीय अधिवेशन ( 25-26 दिसंबर 2020 ) का पोस्टर विमोचन कार्यक्रम मध्यभरत प्रांत के प्रांत अध्यक्ष श्री योगेश जी रघुवंशी नगर अध्यक्ष आशीष यादव एवं नगर मंत्री राजवर्धन यादव द्वारा किया गया इस मौके पर देवास विभाग संयोजक श्री सावन जी कोशाल और देवास जिला संयोजक श्री विधान जी अग्रवाल उपस्थित थे । ज्ञातव्य हो कि अभाविप द्वारा प्रतिवर्ष “प्रो०यशवंत राव केलकर पुरस्कार” विगत 29 वर्षों से उनकी स्मृति में प्रदान किया जा रहा है । जिसका दुनिया के सबसे बड़े छात्र संघटन अभाविप के शिल्पकार के रूप तथा उसका विस्तार करने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है । इस वर्ष प्रो० यशवंत राव केलकर युवा पुरस्कार हेतु चयन समिति ने वैशाली ( बिहार ) के मनीष कुमार को प्रदान करने की घोषणा की है । उन्हें यह पुरस्कार युवाओं को स्थाई जैविक और बहु- प्रचलित खेती के सफल मॉडल की और आकर्षित करने एवं युवाओं के कोशल विकास प्रशिक्षण द्वारा ग्रामीण रोजगार सृजन करने हेतु नागपुर में आयोजित होने वाले अभाविप के राष्ट्रीय अधिवेशन में यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा । वर्तमान महामारी कोविड के कारणवश उक्त अधिवेशन में पूरे भारत से कुछ प्रमुख मुख्य कार्यकर्ताओ को ही अपेक्षित किया जा रहा है ।