• ऑल इंडिया दलित महिला अधिकार मंच के पदाधिकारियों ने की प्रेसवार्ता
देवास। माह जून 2020 में होटल उत्सव में हुई गैंगरेप की घटना को लेकर ऑल इंडिया दलित महिला अधिकार मंच द्वारा मंगलवार को प्रेसवार्ता आयोजित की गई। नेशनल कन्वीनर डॉ. रमपंचाल स्टेट कार्डिनेटर गायत्री सोनकर ने पत्रकारों से चर्चा कर आरोप लगाते हुए बताया कि होटल उत्सव की गैंगरेप की घटना को पुलिस प्रशासन द्वारा दबाया जा रहा है। इस घटना का प्रमुख आरोपी राजू पति दिनेश पहाडिय़ा और उसकी बेटी करिश्मा उर्फ जश्सी तथा अन्य अपराधियों की मिलीभगत से एक मासूम की जिंदगी को तबाह करने की साजिश रची गई। 11 मई 2020 को पीडि़ता जब उसकी नानी के घर गई थी तब जस्सी ने सेमसंग कम्पनी का महंगा मोबाईल रखने के लिए पीडि़ता को दिया था। मोबाईल की वास्तविक सच्चाई जानने की कोशिश पुलिस ने नही की। मंच ने उच्च अधिकारियों से मांग की है कि इस घटना की प्रारंभ से ही निष्पक्ष सीआईडी जाँच करवाई जाए, जिसमें मानवाधिकार के दो सामाजिक कार्यकर्ताओं का भी सहयोग लिया जाए। इनके पूर्व नियोजित षडय़ंत्र का भंंडाफोड़ करना मासूम बच्च्यिों के सुरक्षित भविष्य के लिए अतिआवश्यक है। होटल उत्सव के मैनेजर ने अभी तक ऐसे कितने काले कारनामों को अंजाम दिया है। इसकी भी निष्पक्ष जाँच के लिए उसको भी रिमांड पर लिया जाना चाहिए। अपराधियों को आजीवन कारावास से दण्डित किया जाकर सम्पत्ति जप्त की जाए। मुख्य अपराधी राजू पहाडिय़ा जहां कहीं भी हो गिरफ्तार करके रिमांड लिया जाए। मुख्यमंत्री प्रदेश को अपराध मुक्त करना चाहते है। इसलिए इस प्रकार के मामले की निष्पक्ष रूप से जाँच की जाना चाहिए। साथ ही मंच द्वारा म.प्र. में हो रहे दलित आदिवासीयो महिलाओ एंव बच्चियों पर होकर आनेको प्रकरणों चर्चा करते हुए पुलिस अधिकारियों द्वारा आरोपियों का समर्थन करते है। वर्तमान में थाने किराने की दुकान जैसे हो गए है जहाँ धराये बिकती है। इस मंच के द्वारा मप्र की आनेको घटनाओ को उदहारण सहित बताया गया।














