आज से प्रदेश भर में होगी यात्री वाहनो की जाँच

मध्यप्रदेश- प्रदेश में गुरुवार से एक सप्ताह तक यात्री वाहनों की जांच का अभियान शुरु किया है जिसके तहत यात्री वाहनों का फिटनेस, सुरक्षा के लिए लगवाए गए दोनों दरवाजे और स्पीड गवर्नर की जांच की जाएगी। यदि बस में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या लापरवाही पाई जाती है, तो बस संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।परिवहन विभाग के अपर मुख्य सचिव एसएन मिश्रा ने बुधवार देर शाम इस संबंध में सभी जिलों के आरटीओ को निर्देश जारी कर दिए है

परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा है की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का पालन न करने वाले बस संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। जांच अभियान में लापरवाही न बरती जाए। चाहे कोई रसूखदार हो, राजपूत ने अफसरों से कहा कि किसी का फोन आए, तो भी कार्रवाई न रोकी जाए।