नागरिक ने नगर पंचायत अधिकारी को ज्ञापन दिया।
लोहारदा नगर पंचायत का शासकीय विद्युत कनेक्शन बिजली बिल बकाया होने की वजह से कई बार काटा जा चुका है, इसी कड़ी में कुछ दिनों पूर्व भी नगर की स्ट्रीट लाइट एवं जल कनेक्शन विद्युत विभाग द्वारा बिल जमा ना किए जाने के कारण काट दिया था जिसे मुख्य नगरपालिका अधिकारी जगदीश शर्मा ने कलेक्टर से निवेदन कर जल के लिए कनेक्शन शुरू करवा दिया था परंतु नगर की स्ट्रीट लाइट अभी भी बंद है। जिससे पूरे नगर में रात्रि में अंधेरा रहता है जिससे नगर में कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। अंधेरे के कारण लोग परेशान हो रहे हैं वहीं कई बार छोटे-मोटे दुर्घटनाएं भी हो चुकी है। इन सब से परेशान होकर नागरिकों ने
नगर पंचायत कार्यालय के सामने भारत माता चौक पर एकत्रित होकर सीएमओ जगदीश शर्मा को आवेदन देते हुए जल्द स्ट्रीट लाइट एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करवाने की मांग की है। नागरिकों ने पिछली परिषदो के नेताओं अधिकारीयों पर भी कई प्रकार के भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जिसमें मुख्य रुप से हयडी रोड, शौचालय, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, नल-जल योजना, बिजली उपकरण खरीदी आदि की राशि मे गबन का आरोप लगाया हैं। जगदीश शर्मा द्वारा बताया गया कि अभी नगर पंचायत की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, जिस वजह से परेशानी आ रही है अधिकारियों को इस बात से अवगत कराया जा रहा है जल्द ही नगर पंचायत की व्यवस्थाएं पुनः सुचारु रुप से चलेंगी आवास योजना की राशि पर सीएमओ द्वारा बताया गया कि पूर्व सीएमओ द्वारा आवास योजना की राशि को किसी दूसरे मद में खर्च किया गया था इस वजह से आवास योजना की राशि हितग्राही के खाते में नहीं डल पाई जिसकी जानकारी शासन को दे दी गई है जैसे ही शासन द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि हमें दी जाएगी वैसे ही हितग्राहियों के खाते में राशि डाल दी जाएगी।
मुख्य नगरपालिका अधिकारी जगदीश शर्मा एवं कांटाफोड़ थाना प्रभारी सीएल कटारे एवं विद्युत विभाग से जेई धनंजय परिहार द्वारा समझाइश देकर नागरिकों का आक्रोश शांत किया गया तथा नगर की स्ट्रीट लाइट शाम तक शुरू करवाने का आश्वासन दिया गया।
?️बालकृष्ण शर्मा














