इंदौर में बर्ड फ्लू वायरस की पुष्टि हुई है। इंदौर के डेली कॉलेज परिसर में तीन दिन में 50 कौओं की मौत हो गई है। इनमें से दो में एच5एन1 एवियन इन्फ्लूएंजा यानी बर्ड फ्लू का वायरस मिला है। काैओं के सैंपल भाेपाल में आनंद नगर स्थित हाईसिक्योरिटी एनिमल डिसिस लेबोरेटरी में जांच के लिए भेजे गए थे। दोनों सैंपल एवियन इन्फ्लूएंजा पॉजिटिव मिले हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश के सभी जिलों को अलर्ट कर दिया गया है।
इंदौर में स्वास्थ्य विभाग ने बर्ड फ्लू वायरस की जांच भी शुरू कर दी है। क्षेत्र में 5 किमी के दायरे में सर्दी-खांसी वाले मरीज ढूंढ़े जा रहे हैं।














