कन्नौद: कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला एवं खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देशानुसार देवास जिले के कन्नौद अनुभाग अंतर्गत ‘’अन्न उत्सव’’ का आयोजन शासकीय उचित मूल्य दुकान ग्राम सुरमन्या, कुसमानिया शासकीय उचित मूल्य दुकान अन्य उत्सव योजना के अंतर्गत राशन का वितरण नोडल अधिकारी शिवराम यादव के उपस्थिति में किया गया। ग्राम बिचकुआ में अन्न उत्सव कार्यक्रम ईश्वर सिंह चौहान नोडल अधिकारी एवं सरपंच श्रीमती लाडकी बाई, उपसरपंच हबीब भाई सतर्कता समिति अध्यक्ष एवं सदस्य एवं नानपुर के सेल्समैन हुकुम भाई, सेल्समैन नारायण जाट की उपस्थिति में कार्यक्रम शुरू हुआ। जे.पी.यादव सहायक आपूर्ति अधिकारी कन्नौद के द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि 4 जनवरी से 10 जनवरी तक अनुभाग क्षेत्र के अंतर्गत समस्त उचित दुकानों पर अन्न उत्सव कार्यक्रम आज से मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के लिए सभी उचित मूल्य दुकानों पर नोडल अधिकारी की नियुक्ति की गई है। अतः सभी पात्र पर्ची धारी उपभोक्ता शासन की योजना के अंतर्गत अन्न उत्सव दिवस में उपस्थित होकर खाद्यान्न प्राप्त करने का आग्रह किया गया है। पात्र परिवारों को उचित मूल्य की दुकान से राशन कार्डधारियों को पूर्ववत निर्धारित दिवसो में राशन सामग्री प्राप्त करने की प्रात्रता होगी।
चंचल भारतीय✒️














