कांटाफोड – नर्मदा जयंती के पावन अवसर पर कमला देवी श्यामलाल परसाई ने उनके निवास से मा नर्मदा मंदिर तक दंडवत करते हुए मंदिर परिसर मे पहुंचकर पूजा अर्चना कर नर्मदा जी की आरती कर मा को चुनरी ओढाई । दंडवत यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानो पर स्वागत किया गया। यात्रा मे हेमा मीणा योगिता तिवारी संजना परसाई शारदा माली मीना माली राज मीणा हेमराज मीणा आदि उपस्थित थे। यात्रा के दौरान मार्ग मे कांग्रेस नेता पीसीसी सदस्य मनोज होलानी ने पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान ब्रजमोहन तिवारी कैलाश अमोदिया महेश बराया रमेश वर्मा मनोज तिवारी ने भी स्वागत कर आशीर्वाद लिया।
?️बालकृष्ण शर्मा














