कांटाफोड़ – पुलिस अधीक्षक डाक्टर शिवदयाल सिंह के निर्देशन मे तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा व एसडीओपी बागली राकेश व्यास के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी कांटाफोड़ सी एल कटारे द्वारा गठित टीम ने 7 जनवरी 2021 को रात्रि 1 बजे लोहारदा रोड इंडियन आइल व्यास पेट्रोल पंप के पास खेत मे 6 लोगो को व्यास पेट्रोल पंप पर डकैती की योजना बनाते हुए पकडा गया।
आरोपी बबलू पिता शैतान सिंह वसुनिया जाति भील उम्र 27 वर्ष निवासी भटकुंड सोनकच्छ से एक 315 बोर का देशी कट्टा व दो राउंड कारतूस तथा बाला पिता सजनसिंह मंडलोई जाति भील उम्र 20 वर्ष निवासी भटकुंड सोनकच्छ से एक लोहे का धारदार खटके वाला चाकू व संजय पिता कैलाश डाबर जाति भील उम्र 19 निवासी भील आमला बागली से एक लोहे की राड जबरसिंह पिता हरसिंह मावडा जाति भील उम्र 25 वर्ष निवासी भटकुंड सोनकच्छ से एक लोहे की टामी विजय उर्फ बिज्जू पिता पारसिंह मेवडा जाति भील उम्र 20 निवासी भटकुंड सोनकच्छ से एक बांस का लट्ठ लोकेश पिता शैतान सिंह वसुनिया जाति भील उम्र 23 वर्ष भटकुंड सोनकच्छ से एक बांस का लट्ठ जप्त किया है तथा मौके पर से 6 क्वाटर देशी मदिरा प्लेन खाली डिस्पोजल चखना टार्च सिगरेट माचिस तथा होंडा होरनेट मोटरसाइकिल एमपी 09 क्यू आई 3186 व होंडा शाइन मोटरसाइकिल एमपी 41 एम एम 4383 जप्त की गई है। जप्त मोटरसाइकिल को आरोपी बबलू भील बाला भील संजय भील व इनके साथी आरोपी सुरेश पिता गलजी भील निवासी आमला कमलापुर द्वारा सतवास थाना क्षेत्र से चुराई तथा आरोपीगणो द्वारा 25 दिसंबर 2020 को कांटाफोड़ कस्बे मे पांच दुकानों तथा कस्बा लोहारदा की एक दुकान की शटर उचकाकर चोरी करना व लोहारदा से चोरी गई बजाज मोटरसाइकिल एमपी 41 एम ए 6981 चोरी करना बताया है। साथ ही इनके द्वारा पूर्व मे अपने अलग अलग साथियों के साथ देवास जिले के चापडा बागली बरोठा नेवरी मे दुकानों के शटर उचकाकर चोरी की वारदात करना कबूल किया है। मुख्य आरोपी बबलू व जबरसिंह के विरुद्ध थाना जावर जिला सीहोर थाना सोनकच्छ थाना हाटपीपल्या मे नकबजनी चोरी के कई मामले दर्ज है। आरोपीगणो को 7 जनवरी 21 माननीय न्यायालय कन्नौद से पुलिस रिमांड प्राप्त कर चोरी के मामले मे पूछताछ कर चोरी गया मश्रुका जप्त किया जाएगा। आरोपीगण शटर उचकाकर चोरी की घटना करते है। संपूर्ण कार्यावाही मे समस्त पुलिस स्टाफ कांटाफोड़ व पुलिस सहायता केंद्र बिजवाड की सराहनीय भूमिका रही। यह जानकारी कांटाफोड़ थाने पर पत्रकार वार्ता के दौरान बिजवाड चौकी प्रभारी राहुल रावत उपनिरीक्षक सुरभि सिंह एवं सहायक उपनिरीक्षक पीएस परमार द्वारा दी गई।














