कन्नौद :- सिविल अस्पताल में कार्यरत कोरोना योद्धा -अस्थाई आयुष चिकित्सक_ नर्सिंग स्टाफ _लेब टेकनिशियन_फार्मासिस्ट ने सयुक्त रुप से प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम भाजपा विधायक आशीष शर्मा को ज्ञापन सौंप कर नोकरी नियमितीकरण की मांग की है। इस अवसर पर खातेगांव _कन्नोद विधायक आशीष शर्मा के द्वारा देश में वैश्विक आपदा कोरोना संक्रमण कारी महामारी में जनमानस को स्वास्थ सेवाए देकर अपनी जान की बाजी लगाकर परिवार की परवाह न करते हुए देश सेवा में बहुत महत्वपूर्ण योगदान दे रहे है। विधायक_ शर्मा ने कोवीड_19 प्रत्येक योद्धाओं का सम्मान _धन्यवाद देते हुए कोविड_19 अस्थाई कर्मचारियों स्वास्थकर्मियों को नियमित संविदा नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है। इस अवसर पर डॉ राजकुमार बारवाल कोरोना नोडल अधिकारी, डॉ श्याम राय आयुष चिकित्सा अधिकारी, फिरोज पठान, श्रीमती प्रियंका मालवीय नर्सिंग स्टाफ भी उपस्थित रहा।
चंचल भारतीय✒️















