पुलिस में तथ्यात्मक शिकायत करने के बावजूद दर्ज नहीं हुआ प्रकरण
देवास :खातेगांव वन परिक्षेत्र के अंतर्गत बीते दिनों हरणगांव सब रेंज में 20 से 25 पेड़ो को घाव देकर लकड़ी माफियाओ ने सूखा दिया गया जिसकी जानकारी के लिए खातेगांव रेन्जर खुमानसिंह सोलंकी को फोन पर कार्रवाई के संबंध में जानकारी लेना चाही तो रेन्जर की बोखलाहट सामने आई, ओर पत्रकार को झूंठे केस में फंसाने, आदिवासी एक्ट में मुकदमा कायम करवाने व जान से मारने की धमकी दे डाली, ताकि जंगल मे हो रहे पेड़ो की कटाई की खबरे प्रकाशित न कर सके।खातेगांव रेन्जर खुमानसिंह सोलंकी मीडिया वालों को या तो खरीदने की कोशिश करता है या फिर उन्हें जान से मारने की धमकी या झूंठे केस में फंसाने की धमकी देता है।
खातेगांव क्षेत्र में पिछले वर्ष रेन्जर सोलंकी के मार्गदर्शन में तालाब निर्माण कार्य, वन कर्मी लाइन क्वार्टर, व अन्य निर्माण कार्यों में करोड़ो रूपये के निर्माण कार्य हुए जिनमे भारी मात्रा में भृष्टाचार किया गया है।
जिले के वन विभाग के अधिकारियों को शिकायत करने के बावजूद बेशर्मी से तमाशा देखते हैं इससे अंदाजा लगाया जा सकता है संरक्षण और मार्गदर्शन मिलने से उनके हौसले बुलंद है जिस कारण एक से बढ़कर एक भ्रष्टाचार के कांड हो रहे हैं जिससे शासन सत्ता और विभाग की छवि धूमिल हो रही है लिखित शिकायत से भोपाल मंत्रालय से लेकर वन विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया है शासन हित में जिले से लेकर रेंज तक के लापरवाह वन अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई की गाज गिर सकती है और लाखों रुपए का भ्रष्टाचार उजागर होने की प्रबल आशंका है।
चंचल भारतीय✒️














