• जिले में निजी क्षेत्र में कार्य करने के इच्छुक आवेदक अवसर का लाभ उठाये
देवास।जिले के शिक्षित बेराजगार युवाओ को निजी क्षैत्र मे रोजगार उपलब्ध कराने के लिये जिला प्रशासन के मार्गदर्शन मे जिला रोजगार कार्यालय एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन देवास द्वारा 17 मार्च को जिला रोजगार कार्यालय चामुण्डा काम्पलेक्स देवास में सुबह 11 बजे से 03 बजे तक रिक्रुटमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। रिक्रुटमेंट ड्राइव मे देवास की निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित ईकाइयो द्वारा रोजगार उपलब्ध कराया जावेगा। इसके लिये न्युनतम शैक्षणिक योग्यता हाई स्कुल/हायर सेकण्डरी है एवं आयु सीमा 18 से 30 वर्ष होना चाहिए।
निजी क्षेत्र में कार्य करने के इच्छुक आवेदक अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, रिज्यूम एवं तीन पासपोर्ट साइज फोटो के साथ उपस्थित हो सकते है। रिक्रुटमेंट ड्राइव में उपस्थित होने हेतु मार्गव्यय देय नही होगा। विस्तृत जानकारी हेतु कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 07272-252296 पर सम्पर्क कर सकते है।
















