देवास । गुजरात के पालीताणा में होने वाली फागुनी तेरस यात्रा के तर्ज पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी टेकरी स्थित श्री शत्रुंजयावतार आदेश्वर जैन मंदिर पर फागुनी तेरस यात्रा का आयोजन 16 मार्च बुधवार को होगा ।
इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालु इस भावपूर्ण यात्रा में हिस्सा लेंगे । यात्रा का आयोजन श्री आदिनाथ स्नात्र पूजन मंडल द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए प्रवक्ता विजय जैन ने बताया कि 16 मार्च को प्रात: 7.15 बजे बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्री शंखेश्वर पाश्र्वनाथ मंदिर तुकोगंज रोड पर एकत्रित होंगे । यहां यात्रा पूर्व संघ पूजन का आयोजन होगा । यहां से एक भाव पदयात्रा के रूप में सामूहिक रूप से टेकरी स्थित श्री शत्रुंजयावतार आदेश्वर जैन मंदिर पर पहुंचेंगे । यहां पर प्रभु का रंगारंग महाअभिषेक , मनोहारी अंग रचना एवं अष्ट प्रकारी पूजन का विशिष्ट द्रव्य समर्पण अनुष्ठान होगा । तत्पश्चात नवकारशी एवं संघ पूजन के विशेष आयोजन होंगे ।

श्री आदिनाथ स्नात्र पूजन मंडल के विनीत जैन , नितिन जैन मानव , मनीष जैन , विशाल जैन , शरद तरवेचा , सचिन तेजावत , योगेश जैन , पारस जैन आदि ने समाज जनों से आयोजन में सम्मिलित होकर इसे सफल बनाने का अनुरोध किया है ।














