देवास। डाटा एंट्री के नाम पर काम दिलाने के नाम पर मोतीबंगला क्षेत्र में एलेक्स बायो साइंस इंस्टीटूट नाम से कोचिंग चलाने वाले एक व्यक्ति ने युवाओं को डाटा एंट्री के काम कर के हर माह हजारों रुपए कमाने का झांसा देकर डाटा इंट्री का प्रशिक्षण देता था। प्रशिक्षण के पहले वह प्रत्येक युवाओ से आई डी के नाम पर डेढ़ लाख रुपए फीस के रूप में जमा करवाता था। पैसा जमा करवाने के बाद कुछ दिनों तक डाटा इंट्री का काम करवाता था, फिर उसे मना कर देता था कि तुम इस काम को नहीं कर पा रहे हो।
कोतवाली थाना पुलिस के अनुसार फरियादी प्रदीप पुत्र बाबूलाल राठौर उम्र 30 वर्ष निवासी विजया गंज मंडी देवास ने आरोपी नरेंद्र मधुर कर बाहर गांव निवासी देवास पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है आरोपी ने फरियादी को डाटा एंट्री का काम दिलवाने का वादा करके फरियादी से रुपए जमा करवा कर उसके काम में जानबूझकर खामियां में गलती बता कर धोखाधड़ी की पर यदि ने आरोपी पर अन्य लोगों के साथ भी ऐसा ही धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है आरोपी ने लगभग 1 दर्जन से अधिक लोगों को डाटा एंट्री के नाम पर ठगा है जिससे वह लगभग 20 लाख की ठगी कर चुका है पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।














