देवास/बरोठा (नितेश नागर)।27 मार्च को परम पूज्यनीय सर डॉ. विल्हेम कोनार्ड रोंजन सर की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में बरोठा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जिला देवास,म. प्र. में पूज्य रोंजन सर का जन्म जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर व माल्यार्पण बरोठा बी. एम. ओ. व उपस्थित सम्मानिय अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा किया गया।
विकासखण्ड बरोठा के बी .एम.ओ. डॉ. धर्मेंद्र चौधरी, डॉ. संजीव कुमार पाटीदार, डॉ. सचिन मंडलोई, बीपीएम श्रीमती सुषमा राठौर, बीईई श्री विवेक वाटसन, विमल कुमार पाटीदार रेडियोग्राफर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरोठा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्रगतिशील रेडियोग्राफर्स व सभी सम्मानीय कर्मचारीगण, मरीजों व परिजनों की उपस्थिति में पूज्य रोंजन सर के जीवन पर प्रकाश डाला गया व विकिरण सुरक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारी साझा की गई । इसी तारतम्य में रोंजन सर के जन्म जयंती को साप्ताहिक विकिरण सुरक्षा जागरूकता अभियान के माध्यम से मनाया जाकर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने संबंधी निर्णय लिया गया, जिससे समाज में विकिरण सुरक्षा के संबंध में जानकारी मुहैया कराई जा सके।














