दीपावली पर्व काे लेकर शहर के मुख्य बाजार में भीड़ बढ़ गई है। बाजार में चार पहिया वाहन के आने से कई बरवजम की स्थिति बनती रहती है , इसके देखते हुए प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था में परिवर्तन किया है। अब शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक मुख्य बाजार में चार पहिया वाहनाें का प्रवेश नहीं हाे सकेगा। भीड़ बढ़ने पर दिन में भी यह व्यवस्था लागू की जा सकती है। अभी लाेडिंग वाहन, ऑटाे टैक्सी के प्रवेश पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया है, लेकिन धनतेरस से इन वाहनाें का प्रवेश भी बाजार में नहीं हाे सकेगा। धनतेरस से तहसील चाैराहा, नावेल्टी चाैराहा, पीठा राेड, लालगेट इन हिस्साें से चार पहिया वाहन प्रवेश नहीं हाेगा। जानकारी अनुसार शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पुष्य नक्षत्र से बदल दी गई है, जो दिवाली के दिन तक लागू रहेगी। भीड़ बढ़ने पर इसमें और भी बदलाव किए जा सकते हैं। लाेगों को अपनी कार कलेक्टाेरेट के पास पार्किंग करके बाजार में पैदल जाकर खरीदी करनी होगी।














