दु:खद:- शिक्षक डुलगज को पितृशोक. (विभिन्न सामाजिक, राजनैतिक व गैर राजनैतिक संगठनों ने जताया शोक)

देवास:- जिले के पीपलकोटा गांव के शिक्षक हुकम चंद डुलगज, त्रिलोक डुलगज, राजेंद्र डुलगज एवं गुड्डू डुलगज के पूज्य पिता श्री मिश्रीलाल जी डुलगज (डैडी) का देहावसान विगत 19/12/2020 को हो गया। श्री मिश्रीलाल जी डुलगज ग्रामीणों के बीच डैडी के नाम से प्रसिद्ध थे। जो कि सौम्य एवं सरल स्वभाव के धनि थे, उनकी अंतिम यात्रा में भारी संख्या में  सामाजिक एवं ग्रामीण लोगों ने शामिल होकर डैडी को अंतिम विदाई दी। मां रेवा के तट पर डैडी का अंतिम संस्कार किया गया जहां दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रृद्धांजलि अर्पित की गई। डैडी अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। शोक-संतप्त परिवार में क्षेत्रीय विधायक श्री आशिष जी शर्मा, पूर्व विधायक श्री कैलाश जी कुंडल, जनपद पंचायत कन्नौद के अध्यक्ष डॉ ओम पटेल, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट सादिक खान, कवि एवं साहित्यकार मनोज दुबे भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ गुजर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रेवाराम राठोर जनपद प्रतिनिधि श्री जगदीश गोरस्या सरपंच देवीलाल परते, शिव प्रसाद नागोरी, राजू वकिल साहब बुरुट अजास के प्रांत अध्यक्ष शांताराम बोहरे अजाक्स के श्री विजय पंवार, रेवाराम हरियाले नेहरू युवा केंद्र संगठन के रुपराम पेठारी सहित गणमान्य लोगों ने शामिल होकर डैडी को श्रृद्धांजलि अर्पित कर शोक-संतप्त परिवार को सांत्वना दी। डैडी की याद में परिवारजनों ने कीर्तन-भजन का आयोजन किया जिसमें राजरतन अंबेडकर भजन मंडल आष्टा के कलाकारों सहित अन्य क्षेत्रीय कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी। वहीं क्षेत्र के शिक्षक, जनप्रतिनिधियों समेत कई सामाजिक, राजनैतिक व गैर राजनैतिक संगठनों ने डैडी के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।