दुनियाभर में गूगल की सर्विसेस सोमवार शाम 5.26 बजे क्रैश हो गईं। लोग जी-मेल, यूट्यूब समेत गूगल की सर्विसेज का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। गूगल ने अभी तक इस परेशानी पर कोई कमेंट नहीं किया है। हालांकि, गूगल सर्च काम कर रहा है।ब्रिटेन के मिरर अखबार के मुताबिक, दुुनिया में 54% लोग यूट्यूब को एक्सेस नहीं कर सके। 42% लोग वीडियो नहीं देख पा रहे हैं। 3% लोग लॉगइन ही नहीं कर पाए। इसके अलावा जीमेल पर 75% लोग लॉगइन नहीं कर पाए और 15% लोग वेबसाइट ही एक्सेस नहीं कर पाए। इसके अलावा 8% लोगों को मैसेज नहीं रिसीव हो पा रहे हैं














