देवास। इंदौर रोड पर रविवार दोपहर को हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। दोनों घायलो को इंदौर रेफर किया गया । प्राप्त जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि आयशर वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मारी जिससे यह हादसा हुआ । हादसे के बाद टोलटैक्स की एंबुलेस से हादसे में घायलों को देवास जिला अस्पताल लाया गया था, लेकिन इलाज के दौरान कुछ घंटे बाद ही महिला की मौत हो गई जबकि दो घायलों को इंदौर रैफर किया गया। हादसे में घायल विकास मालवीय ने बताया कि वे सोनकच्छ क्षेत्र के रहने वाले हैं उनकी मामी और एक अन्य बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया जिसके बाद उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया।














