• Latest
  • Trending
  • All

देवास को नया औद्योगिक क्षेत्र की सौगात

28, July, 2021
प्रेम बालोदिया बने पालनहारी वेलफेयर फाउंडेशन के मप्र अध्यक्ष

प्रेम बालोदिया बने पालनहारी वेलफेयर फाउंडेशन के मप्र अध्यक्ष

21, April, 2026
मयंक गुप्ता बने इंदौर स्नूकर चैंपियन

मयंक गुप्ता बने इंदौर स्नूकर चैंपियन

15, March, 2026
Dewas श्रमजीवी पत्रकार संघ का कार्ड वितरण एवं होली मिलन समारोह संपन्न

Dewas श्रमजीवी पत्रकार संघ का कार्ड वितरण एवं होली मिलन समारोह संपन्न

11, March, 2026
Dewas आयुक्त ने दिए निर्देश : एबी रोड पर नहीं लगेगे ठेले, अवैध कालोनियों पर होगी कार्यवाही, मुख्य मार्ग एवं एबी रोड़ पर मल्टी/ मॉल में पर्किंग के साथ संचालित दुकानें होगी सील

Dewas आयुक्त ने दिए निर्देश : एबी रोड पर नहीं लगेगे ठेले, अवैध कालोनियों पर होगी कार्यवाही, मुख्य मार्ग एवं एबी रोड़ पर मल्टी/ मॉल में पर्किंग के साथ संचालित दुकानें होगी सील

03, February, 2026
Dewas मातमौर जैन तीर्थ में बसाहट और मांस-मदिरा का विरोध, सकल जैन समाज ने दिया ज्ञापन

Dewas मातमौर जैन तीर्थ में बसाहट और मांस-मदिरा का विरोध, सकल जैन समाज ने दिया ज्ञापन

27, January, 2026
सिद्धाचल गिरिराज (पालीताणा) की पावन भूमि पर कठिन साधना कर 7 जात्रा पूर्ण कर देवास लौटे युवा तपस्वी, समाजजन ने किया भव्य स्वागत

सिद्धाचल गिरिराज (पालीताणा) की पावन भूमि पर कठिन साधना कर 7 जात्रा पूर्ण कर देवास लौटे युवा तपस्वी, समाजजन ने किया भव्य स्वागत

09, January, 2026
क्षत्रीय कलोता समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेश्याम पटेल का अमलावती में भव्य व ऐतिहासिक स्वागत

क्षत्रीय कलोता समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेश्याम पटेल का अमलावती में भव्य व ऐतिहासिक स्वागत

08, January, 2026
श्री हनुमान अष्टमी पर निकली प्रभात फेरी, 21 हज़ार लड्डूओं का लगा महाभोग

श्री हनुमान अष्टमी पर निकली प्रभात फेरी, 21 हज़ार लड्डूओं का लगा महाभोग

12, December, 2025
इंटक ने मनाया 84वां स्थापना दिवस, चार श्रम संहिताओं के विरोध में एकजुट हुए श्रमिक संगठन, देवास से भी शामिल हुए कार्यकर्ता

इंटक ने मनाया 84वां स्थापना दिवस, चार श्रम संहिताओं के विरोध में एकजुट हुए श्रमिक संगठन, देवास से भी शामिल हुए कार्यकर्ता

11, December, 2025
बीटीएसएस ने शौर्य दिवस पर आयोजित किया कारसेवकों व कार्यकर्ताओं का मिलन समारोह

बीटीएसएस ने शौर्य दिवस पर आयोजित किया कारसेवकों व कार्यकर्ताओं का मिलन समारोह

07, December, 2025
Dewas माँ शिव शक्ति सेवा मंडल ने संभाला वाटर वर्क्स गार्डन का जिम्मा

Dewas माँ शिव शक्ति सेवा मंडल ने संभाला वाटर वर्क्स गार्डन का जिम्मा

12, October, 2025
Dewas 300 से अधिक किसानो ने विभिन्न गांवो से होते हुए निकाली बाइक रैली, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा, सोयाबीन एमएसपी ₹5328/- की माँग

Dewas 300 से अधिक किसानो ने विभिन्न गांवो से होते हुए निकाली बाइक रैली, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा, सोयाबीन एमएसपी ₹5328/- की माँग

05, October, 2025
  • About Us
  • DISCLAIMER
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Thursday, April 30, 2026
  • Login
Dewas Express
  • Home
  • देवास
  • मध्य प्रदेश
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • देवास
  • देश दुनिया
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Dewas Express
No Result
View All Result

देवास को नया औद्योगिक क्षेत्र की सौगात

by Live Update
28, July, 2021
in देवास

• नया औद्योगिक क्षेत्र में लगभग 8 हजार करोड रूपये निवेश होने की संभावना

• देवास में 755.95 हैक्‍टेयर का नया इण्‍डस्‍ट्रीयल एरिया होगा निर्मित, परियोजना की लागत 808.64 करोड रूपये सम्‍भावित

• योजना अन्‍तर्गत नया औद्योगिक क्षेत्र के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू

• मुख्‍यमंत्री श्री चौहान ने देवास यात्रा के समय नया औद्योगिक क्षेत्र किया था स्वीकृत

• प्रस्‍तावित योजना में नया औद्योगिक क्षेत्र, ग्राम अमोना, बालगढ, बिंजाना, रसूलपुर, लोहारपिपलिया, पालनगर तथा अनवटपुरा है शामिल

• योजना में निजी भूमिधारकों को भागीदार बनाते हुए भूमि अधिग्रहण कर कृषि भूमि की कलेक्‍टर गाईड लाईन के अनुसार दी जायेगी दोगुना राशि

देवास। कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला के मार्गदर्शन में देवास में नया औद्योगिक क्षेत्र लैण्‍ड पूलिंग योजना के अंतर्गत बनाया जा रहा है। इस योजना में लगभग 8 हजार करोड रूपये निवेश होने की संभावना है। देवास विकास योजना के तहत 755.95 हेक्टेयर के नए औ़द्योगिक क्षेत्र को मंजूरी दी। परियोजना की लागत 808.64 करोड रूपये सम्‍भावित है। वर्तमान में देवास का इण्‍डस्‍ट्रीयल एरिया सेक्‍टर वन में 306.736 हैक्‍टेयर, सेक्‍टर टू और थ्री में 296.93 हैक्‍टेयर में इण्‍डस्‍ट्रीयल एरिया है। देवास में नया औद्योगिक क्षेत्र बनने से 755.95 हैक्‍टेयर का नया इण्‍डस्‍ट्रीयल एरिया बनने से देवास में इण्‍डस्‍ट्रीयल एरिया बढकर कुल औद्योगिक क्षेत्र 1359.616 हैक्‍टेयर हो जायेगा। उल्‍लेख‍नीय है कि मुख्‍यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के 27 जनवरी 2021 को देवास यात्रा के दौरान नया आद्योगिक क्षेत्र की सौगात मिली है।

प्रस्‍तावित योजना में ग्राम अमोना, बालगढ, बिंजाना, रसूलपुर, लोहारपिपलिया, पालनगर तथा अनवटपुरा और विद्यमान औद्योगिक क्षेत्र क्रमांक 1, 2 और 3 शामिल है। लैण्‍ड पूलिंग नीति के अंतर्गत नये औद्योगिक क्षेत्र के लिए भूमि अधिग्रहण के बाद इस योजना को लागू किया जायेगा।
निजी भूमिधारकों को योजना में भागीदार बनाते हुए भूमि अधिग्रहण कर कृषि भूमि की कलेक्‍टर गाईड लाईन के अनुसार दोगुना राशि दी जायेगी। योजना के तहत आने वाली शासकीय भूमि के हस्‍तांतरण की प्रक्रिया जारी हे एवं निजी भूमि के भू-स्‍वामियों द्वारा आपसी सहमति प्रदान की जा रही है। योजना के क्रियान्‍वयन से प्रदेश और जिले के 15 हजार युवाओं को प्रत्‍यक्ष रूप से और 30 हजार युवाओं को अप्रत्‍यक्ष रूप से रोजगार के अवसर सृजन होंगे। औद्योगिक गति‍विधियां बढने से जीएसटी के रूप में 120 करोड रूपये प्रति वर्ष राजस्‍व प्राप्ति होगी।
देवास में अब इण्‍डस्‍ट्रीज लगाने के लिए और अधिक जमीन उपलब्‍ध रहेगी। देवास के पश्चिम क्षेत्र में नया औद्योगिक क्षेत्र रोड बनाया जा रहा है। नया औद्योगिक क्षेत्र रोड़ उज्जैन रोड को टाटा एक्सपोर्ट इंदौर रोड तक जोड़ेगा यह 45 मीटर चौड़ा व 6 लेन का होगा। इसके दोनों ओर 150 मीटर क्षेत्र को विकसित करते हुए पूर्व दिशा में अतिरिक्त 150 मीटर चौड़ी आवासीय पट्टी विकसित की जाएगी।
नया आद्योगिक क्षेत्र से इन्‍दौर एयरपोर्ट की दूरी 38 किलोमीटर, देवास रेलवे स्‍टेशन की दूरी 06 किलोमीटर, इण्‍डस्‍ट्री एरिया पीथमपुर की दूर 62 किलोमीटर, भोपाल की दूरी 162 किलोमीटर तथा मुन्‍द्रा पोर्ट गुजरात की दूरी 625 किलोमीटर है। नया आद्योगिक क्षेत्र बनने से उज्‍जैन आने जाने वालों को आसानी होगी। इस नया आद्योगिक क्षेत्र की बनने से उज्‍जैन और इन्‍दौर की दूरी कम हो जायेगी। सुपर कोरिडोर से देवास का पश्चिमी क्षेत्र भी विकसित होगा। इस नये औद्योगिक क्षेत्र देवास जिले के साथ इन्‍दौर, उज्‍जैन, शाजापुर और आगर-मालवा जिले के युवाओं को रोजगार मिलेगा।
नया औद्योगिक क्षेत्र का कार्य मध्‍यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम क्षेत्रीय कार्यालय लिमिटेड द्वारा मध्‍यप्रदेश निवेश क्षेत्र विकास एवं प्रबंध अधिनियम, 2013 एवं मध्‍यप्रदेश निवेश क्षेत्र विकास एवं प्रबंध नियम, 2016 के प्रावधानों के अन्‍तर्गत निवेश क्षेत्र विकास एवं प्रबंधन स्‍कीम देवास के तहत नया औद्योगिक क्षेत्र बनाया जा रहा है।
प्रस्‍तावित निवेश क्षेत्र इण्‍डस्‍ट्रीयल एरिया में जल वितरण अधोसंरचना विकास के लिए आवश्‍यक सप्‍लाई मेन एवं डिस्‍ट्रीब्‍यूशन लाईन और आवश्‍यकतानुसार ओवरहेड वाटर टैंक कम्‍पनी द्वारा अनुबंध अनुसार किया जायेगा।

RelatedPosts

प्रेम बालोदिया बने पालनहारी वेलफेयर फाउंडेशन के मप्र अध्यक्ष
देवास

प्रेम बालोदिया बने पालनहारी वेलफेयर फाउंडेशन के मप्र अध्यक्ष

by DEWAS EXPRESS
21, April, 2026
मयंक गुप्ता बने इंदौर स्नूकर चैंपियन
देवास

मयंक गुप्ता बने इंदौर स्नूकर चैंपियन

by DEWAS EXPRESS
15, March, 2026
Dewas श्रमजीवी पत्रकार संघ का कार्ड वितरण एवं होली मिलन समारोह संपन्न
देवास

Dewas श्रमजीवी पत्रकार संघ का कार्ड वितरण एवं होली मिलन समारोह संपन्न

by DEWAS EXPRESS
11, March, 2026
Load More
Next Post

मध्यप्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी रहे एक दिवसीय अवकाश पर निम्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

RSS MP JANSAMPARK

  • मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से बुधवार को केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री निवास पर सौजन्य भेंट की।
  • पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा की अध्‍यक्षता में रेलवे सुरक्षा एवं सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर पुलिस मुख्यालय में उच्चस्तरीय समन्‍वय समिति की बैठक आयोजित
  • जल गंगा संवर्धन अभियान से शहडोल में पुराने जल स्त्रोतों को मिल रहा पुर्नजीवन
ADVERTISEMENT
Dewas Express

Copyright © 2025 dewasexpress

Navigate Site

  • About Us
  • DISCLAIMER
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • देवास
  • मध्य प्रदेश
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • देवास
  • देश दुनिया
  • मनोरंजन

Copyright © 2025 dewasexpress

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In