देवास: मध्यप्रदेश राजस्व अधिकारी कर्मचारी प्रशासनिक सेवा संघ के बैनर तले सोमवार को जिला कलेक्टर कार्यालय मैं डिप्टी कलेक्टर प्रदीप चौहान को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में लिखते हैं कि तहसील उचेहरा जिला सतना मैं नायाब तहसीलदार शैलेंद्र बिहारी शर्मा के ऊपर जानलेवा हमले करने वाले नामजद आरोपियों को अविलंब गिरफ्तार किया जाने एवं तहसील कोतमा जिला अनूपपुर के अनुविभागीय अधिकारी तहसीलदार एवं तहसील के कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले और कानून को तोड़ने वाले अभिभाषक रमेश गुप्ता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराए जाने व उनका लाइसेंस निरस्त करने हेतु प्रदेश अध्यक्ष बार काउंसलिंग जबलपुर को पत्र लिखे जाने के संबंध में ध्यान आकर्षित कराया गया लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं होने के कारण दोनों मांगो को लेकर शासन प्रशासन के द्वारा अनदेखा- अनसुना किया जाने को लेकर संघ के द्वारा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि हम असुरक्षित व बहुत आहत महसूस कर रहे हैं। पूर्व सूचना के अनुसार 28 दिसंबर से कार्य को लेकर अनिश्चितकालीन बहिष्कार की घोषणा करते हुए कार्य विरत रहेंगे। ज्ञापन देते समय जी एस पटेल, श्रीमती राधा महंत, नागेश्वर प्रसाद पनिका, पूनम तोमर, जितेंद्र वर्मा, प्रवीण पाटीदार, प्रियंका चौरसिया, सरिता लाल, गौरव पोरवाल, अभिषेक चौरसिया सुनील पिडियार, रुचि गोयल,अलका एक्का, नहिदा अंजुम, चंद्रशेखर परमार, अविनाश सोनानिया, सहित जिले के तहसीलदार , नायाब तहसीलदार उपस्थित थे।

चंचल भारतीय✒️














