देवास – वर्ष 2021 के पहले दिन माता टेकरी पर दिखी भक्तो की भारी भीड़

नववर्ष पर कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने माताजी की टेकरी पहुंचकर की पूजा अर्चना

देवास। वर्ष 2021 के पहले दिन यानी 1 जनवरी को माता टेकरी पर जमकर लोग माता टेकरी पर माता के दर्शन करने पहुँचे। नववर्ष के पहले दिन माता टेकरी ओर भक्तो की भारी भीड़ देखने को मिली दोपहर में तो माता टेकरी का नज़ारा ऐसा हो चुका था जैसे कि मानो नवरात्रि चल रही हो। इस वर्ष कोरोना के कारण नवरात्रि के शुरुआती दिनों में माता टेकरी पर बहुत कम संख्या में भक्त माता टेकरी पर माता के दर्शन करने पहुचे थे। लेकिन आज वर्ष 2021 के पहले दिन लोग भारी संख्या में माता टेकरी पर माता के दर्शन करने पहुँचे।

नववर्ष पर कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने माताजी की टेकरी पहुंचकर की पूजा अर्चना

कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला ने नववर्ष पर माताजी की टेकरी पहुंचकर पूजा अर्चना की तथा मां तुलजा भवानी व मां चामुंडा से जिले की सुख-समृद्धि की कामना की। कलेक्टर श्री शुक्ला ने संबंधित अधिकारियों को माताजी की टेकरी पर व्‍यवस्‍था के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान अपर कलेक्‍टर श्री प्रकाश सिंह चौहान, नगर निगम आयुक्‍त श्री विशाल सिंह चौहान सहित अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।