देवास। संस्था सार्थक द्वारा प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी एम जी रोड पर स्थित बाबा श्री खेड़ापति सरकार मंदिर पर वर्ष 2021 के पहले शनिवार 2 जनवरी को भव्य फूल बंगला सजाया गया तथा महाआरती की गयी। आयोजन के दिन खेड़ापति सरकार के लिए भव्य पगड़ी उज्जैन से मंगायी गयी। संस्था द्वारा यह आयोजन पिछले 5 वर्षों से किया जा रहा है जो इस वर्ष भी बड़ी धूमधाम से हुआ। इसी क्रम में भजन गायक आकाश अग्रवाल की भजन संध्या का आयोजन भी किया गया। भजन संध्या में बड़ी संख्या में लोग भजन पर थिरके। आयोजन के समय मंदिर के बाहर बाहर रखी राम जी की प्रतिमा भी आकर्षण का केंद्र रही। आयोजन में बड़ी संख्या लोग उपस्थित हुए एवं मंदिर पर सजा फूल बंगला, महाआरती, एवं भजन संध्या का लाभ लिया।















