देवास। देश में बढ़ते लव जिहाद एवं धर्मांतरण की घटनाओं के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल द्वारा पूरे मालवा प्रान्त में विरोध प्रदर्शन सोमवार प्रात: 10 बजे प्रखंड केंद्र के प्रमुख चौराहे किया गया। जिसके अंतर्गत शहर के एमजी रोड़ स्थित श्री खेड़ापति मंदिर एवं भोपाल चौराहे पर संगठन के पदाधिकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर मौन प्रदर्शन किया एवं दोषियों पर कार्यवाही की मांग की। विभाग संयोजक रामबाबू बैरागी, जिला सहमंत्री संदीप चौबे एवं जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र चौधरी ने बताया कि दिल्ली के पास फरीदाबाद में निकिता तोमर की दिनदहाड़े तौसीफ खान और उसके दोस्त रेहान खान ने सिर पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। क्योंकि वह जबरन धर्म परिवर्तन कर उसके साथ निकाह करने के लिए तैयार नहीं हुई। निकिता ने अपना जीवन आहूत करके अपने समाज के आदर्शों को स्थापित कर किया है। इस तरह के बेटियों के साथ होने वाले अमानवीय व्यवहार का एक साथ एक स्वर में इसका विरोध और समाज का रोष अभिव्यक्त होना चाहिए। इस तरह की अमानवीय घटना ना हो विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल व हिंदू समाज घटना का घोर विरोध करता है। अंत में निकिता को मौनधारण कर श्रद्धांजलि दी गई। प्रदर्शन के दौरान जिला सह संयोजक प्रवीण सोनी, जिला कोषाध्यक्ष विजय पांचाल, धर्म प्रचार-प्रसार प्रमुख प्रितेश शर्मा, जिला सुरक्षा प्रमुख अभिषेक माली, मठ मंदिर प्रमुख देवेन्द्र चौधरी, शिव यादव, शिवाजी प्रखण्ड मंत्री अभिजीतसिंह ठाकुर, प्रखण्ड संयोजक लोकेश लिम्बे, राहुल जाट सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।














