थाना क्षेत्र औद्योगिक के पालनगर चौराहे पर शनिवारको साढ़े 4 बजे अर्जुन नगर चूना खदान निवासी शेखर33 पिता सुरेश वर्मा को पीछे से तेज गति से आ रहेकंटेनर चालक ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत होगई। शेखर शंकरगढ़ से घर जा रहा था।पुलिस ने बताया फोटोग्राफर शेखर वर्मा को यूपी पॉसिंगकंटेनर के चालक मुजम्मिल ने पालनगर चौराहे परस्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। कंटेनर को लोगों नेघटनास्थल पर ही रोक लिया और चालक की पिटाईशुरू कर दी। पुलिस पहुंची और चालक को बचातेथाने ले गई। पूर्व पार्षद अर्जुन चौधरी व अन्य लोगशेखर को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।जहां डॉ. ने प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रैफर किया।परिजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां शेखर ने दमतोड़ दिया। पार्षद चौधरी ने बताया शेखर के दो बच्चे हैं।बेटा 6 वर्ष और बेटी 10 वर्ष की है। पालनगर चौराहेपर स्पीड ब्रेकर नहीं होने से घटनाएं हो रही है। पहलेस्पीड ब्रेकर थे, पर हटवा दिए गए। अब फिर से स्पीडब्रेकर नहीं बनवाए तो आंदोलन करूंगा।














