• रमेशचन्द्र डाबी अध्यक्ष , राजेंद्र श्रीवास सचिव चुने गए
कन्नौद। प्रेस परिषद कन्नौद एक आवश्यक मीटिंग शुक्रवार को आयोजित हुई जिसमें प्रेस परिषद कन्नौद के वार्षिक चुनाव संपन्न हुए जिसमें सर्वानुमति से अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार रमेशचंद्र डाबी, उपाध्यक्ष सैयद इरफान अली, सचिव राजेन्द्र श्रीवास, सह सचिव रामेश्वर नायक, और कोषाध्यक्ष के रूप में आशिक माचिया चुने गए। संरक्षक के रूप में वरिष्ठ पत्रकार महेश साहू को चुना गया है सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। साथ ही पत्रकारों के हित में अन्य निर्णय भी लिए गए । इस अवसर पर सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पंडित प्रमोद मेहता मुकेश व्यास कैलाश परिहार संजय नरेड़ी शैलेंन्द्र पांचाल संजय शर्मा नरेंद्र साहू अनिल नागर आदि पत्रकारगणो ने पुष्प माला पहनाकर बधाई दी ।














