देवास। जिले के बरखेड़ा – सिरोलिया मार्ग के पास बारातियों से भरी बस शुक्रवार रात करीब 1 बजे मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे बस में सवार 40 से अधिक यात्री घायल हो गए। वही हादसे में 7 गंभीर घायलों को उपचार के लिके इंदौर भेजा गया है। जहां 2 घायल ( नारायण चौहान उम्र 65 वर्ष व राकेश मालवीय उम्र 45 वर्ष ) की मौत हो गई। जानकारी अनुसार मार्वल ट्रेवल्स की बस बारात लेकर जेतपुरा से से चापड़ा के पास ग्राम लखवाड़ा गई थी। बारात वापस जेतपुरा लौट रही थी। इसी दौरान बस मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना मिलते है पुलिस मौके पर पहुँची ओर घायलों को डायल 100 – 108 एंबुलेंस और जननी एक्सप्रेस से उपचार के लिए चिकित्सालय भिजवाया।
