भोरासा(अभय नागर) : भोरासा स्थित टोल टैक्स पर मनीष यादव के निवास पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा सोनकच्छ नगर की सुचिता एवं समर्पण निधि एकत्रीकरण व परीचात्मक बैठक सम्पन्न हुईं. बेठक में मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष शिवराज सिंह गोहिल ।एवं भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री महेश पाटीदार, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत मोडरिया रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा सोनकच्छ नगर मंडल अध्यक्ष कैलाश यादव ने कार्यक्रम के सर्वप्रथम भारत माता के चित्र एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को गति दी , कार्यक्रम का संचालन सचिन बघेल सोनकच्छ ने किया वहां आभार दिनेश नागर काकड़दा ने माना ! इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मेहरबान सिंह चौधरी, जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा केसर सिंह यादव, जीवन सिंह राजपूत, विजेंद्र सिंह मनासा, करण सिंह यादव, पोप सिंह जलोदिया, मुकेश गुर्जर, देवी सिंह गुर्जर, अनिल कुमावत, रवि यादव, जिला मीडिया प्रभारी रामेश्वर धाकड़ उपस्थित रहे…
उक्त जानकारी सोनकच्छ मंडल मीडिया प्रभारी प्रेमचंद अग्रवाल ने दी ।














