देवास के निर्माण सोलंकी बने प्रांत कोषाध्यक्ष
देवास। भारत तिब्बत समन्वय संघ के मालवा प्रांत अध्यक्ष प्रकाश रत्नपारखी ने संघ के राष्ट्रीय संरक्षक पूर्व राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी, राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमेंद्र प्रताप सिंह तोमर, राष्ट्रीय संगठन मंत्री नरेंद्र पाल सिंह भदौरिया की सहमति से मालवा प्रांत के पदाधिकारियों की घोषणा की है। प्रांत अध्यक्ष श्री रत्ना पारखी ने प्रांत उपाध्यक्ष पद पर रामचंद्र मौर्य (खंडवा), प्रदीप अग्रवाल (उज्जैन), आनंद कानडक़र (इंदौर), संजीव जैन (रतलाम), उदय सिंह यादव (आगर मालवा), महामंत्री पद पर शिवेंद्र तिवारी (उज्जैन), कोषाध्यक्ष पद पर निर्माण सोलंकी (देवास), मंत्री पद पर मनोज जोशी (हाटपिपलिया), अरुण शर्मा (मंदसौर), महेशपुरी गोश्वामी (देपालपुर इंदौर), संतोष जोशी (शाजापुर), देवेंद्र सोनोने (धार), प्रचार व आईटी प्रभाग प्रांत संयोजक खगेश सिंह सेंगर (उज्जैन) कार्यकारिणी सदस्य दीपेंद्र सिंह भदौरिया (इंदौर), आशुतोष मीणा (उज्जैन), राजेश (बंटी) खंडेलवाल (महू ), राजाभाऊ भदाने (धार), शंकरलाल चौहान (सांवेर इंदौर), अमित श्रीवास्तव (नीमच) को नियुक्त किया है।














