महेंद्र एस जाट भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा)। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष जुगनू गोस्वामी ने भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, क्षेत्रीय विधायक आशीष शर्मा, भाजपा जिला महामंत्रीगण राजेश यादव, पोपेंद्र सिंह बग्गा, मनीष सोलंकी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश जोशी, भाजपा कन्नौद मंडल अध्यक्ष डॉ विजय गुर्जर, पूर्व मंडल अध्यक्ष राधेश्याम जाट की सहमति से पानीगांव के युवा नेता महेंद्र एस. जाट को भाजपा ओबीसी मोर्चा देवास जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है इष्ट मित्रों ने जाट स्वागत कर हर्ष व्यक्त क्या है।