• Latest
  • Trending
  • All

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देवास जिले के नेमावर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरक्षण

28, July, 2021
प्रेम बालोदिया बने पालनहारी वेलफेयर फाउंडेशन के मप्र अध्यक्ष

प्रेम बालोदिया बने पालनहारी वेलफेयर फाउंडेशन के मप्र अध्यक्ष

21, April, 2026
मयंक गुप्ता बने इंदौर स्नूकर चैंपियन

मयंक गुप्ता बने इंदौर स्नूकर चैंपियन

15, March, 2026
Dewas श्रमजीवी पत्रकार संघ का कार्ड वितरण एवं होली मिलन समारोह संपन्न

Dewas श्रमजीवी पत्रकार संघ का कार्ड वितरण एवं होली मिलन समारोह संपन्न

11, March, 2026
Dewas आयुक्त ने दिए निर्देश : एबी रोड पर नहीं लगेगे ठेले, अवैध कालोनियों पर होगी कार्यवाही, मुख्य मार्ग एवं एबी रोड़ पर मल्टी/ मॉल में पर्किंग के साथ संचालित दुकानें होगी सील

Dewas आयुक्त ने दिए निर्देश : एबी रोड पर नहीं लगेगे ठेले, अवैध कालोनियों पर होगी कार्यवाही, मुख्य मार्ग एवं एबी रोड़ पर मल्टी/ मॉल में पर्किंग के साथ संचालित दुकानें होगी सील

03, February, 2026
Dewas मातमौर जैन तीर्थ में बसाहट और मांस-मदिरा का विरोध, सकल जैन समाज ने दिया ज्ञापन

Dewas मातमौर जैन तीर्थ में बसाहट और मांस-मदिरा का विरोध, सकल जैन समाज ने दिया ज्ञापन

27, January, 2026
सिद्धाचल गिरिराज (पालीताणा) की पावन भूमि पर कठिन साधना कर 7 जात्रा पूर्ण कर देवास लौटे युवा तपस्वी, समाजजन ने किया भव्य स्वागत

सिद्धाचल गिरिराज (पालीताणा) की पावन भूमि पर कठिन साधना कर 7 जात्रा पूर्ण कर देवास लौटे युवा तपस्वी, समाजजन ने किया भव्य स्वागत

09, January, 2026
क्षत्रीय कलोता समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेश्याम पटेल का अमलावती में भव्य व ऐतिहासिक स्वागत

क्षत्रीय कलोता समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेश्याम पटेल का अमलावती में भव्य व ऐतिहासिक स्वागत

08, January, 2026
श्री हनुमान अष्टमी पर निकली प्रभात फेरी, 21 हज़ार लड्डूओं का लगा महाभोग

श्री हनुमान अष्टमी पर निकली प्रभात फेरी, 21 हज़ार लड्डूओं का लगा महाभोग

12, December, 2025
इंटक ने मनाया 84वां स्थापना दिवस, चार श्रम संहिताओं के विरोध में एकजुट हुए श्रमिक संगठन, देवास से भी शामिल हुए कार्यकर्ता

इंटक ने मनाया 84वां स्थापना दिवस, चार श्रम संहिताओं के विरोध में एकजुट हुए श्रमिक संगठन, देवास से भी शामिल हुए कार्यकर्ता

11, December, 2025
बीटीएसएस ने शौर्य दिवस पर आयोजित किया कारसेवकों व कार्यकर्ताओं का मिलन समारोह

बीटीएसएस ने शौर्य दिवस पर आयोजित किया कारसेवकों व कार्यकर्ताओं का मिलन समारोह

07, December, 2025
Dewas माँ शिव शक्ति सेवा मंडल ने संभाला वाटर वर्क्स गार्डन का जिम्मा

Dewas माँ शिव शक्ति सेवा मंडल ने संभाला वाटर वर्क्स गार्डन का जिम्मा

12, October, 2025
Dewas 300 से अधिक किसानो ने विभिन्न गांवो से होते हुए निकाली बाइक रैली, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा, सोयाबीन एमएसपी ₹5328/- की माँग

Dewas 300 से अधिक किसानो ने विभिन्न गांवो से होते हुए निकाली बाइक रैली, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा, सोयाबीन एमएसपी ₹5328/- की माँग

05, October, 2025
  • About Us
  • DISCLAIMER
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Thursday, April 30, 2026
  • Login
Dewas Express
  • Home
  • देवास
  • मध्य प्रदेश
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • देवास
  • देश दुनिया
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Dewas Express
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देवास जिले के नेमावर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरक्षण

by Live Update
28, July, 2021
in देवास

बाढ़ से प्रभावित मकानों, खेतों, अनाज, राशन सभी का सर्वे कर उचित राहत राशि हितग्राहियों को दी जायेगी – मुख्‍यमंत्री श्री चौहान

फ्लाय ओवर ब्रिज का निर्माण किया जायेगा – मुख्‍यमंत्री श्री चौहान

मुख्‍यमंत्री ने नेमावर में बाढ़ पीडितों से कहा कि सरकार राहत राशि देने में कोई कसर बाकी नहीं रखेगी

देवास। प्रदेश के मुख्‍यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को देवास जिले के नेमावर पहुंचे तथा बाढ़ पीडितों को सम्‍बोधित करते हुए मुख्‍यमंत्री ने कहा कि सम्‍पूर्ण नेमावर क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित रहा है। हर व्‍यक्ति जो बाढ़ से प्रभावित हुआ है उसके मकान, खेतों, अनाज, राशन एवं अन्‍य नुकसान का सर्वे कर उचित राहत राशि हितग्राहियों को दी जायेगी। इस अवसर पर उन्‍होंने घोषणा की कि केन्‍द्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी से बात करके नेमावर में फ्लायओवर ब्रिज का निर्माण कराया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि उनकी सरकार जनता के लिए है और सरकार बाढ प्रभावितों को राहत राशि देने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। मुख्‍यमंत्री ने बताया कि वे 05 दिनों के भीतर दूसरी बार खातेगांव आये है।

पूर्व में सोयाबीन फसल की खराब स्थिति को देखने आये थे और आज बाढ़ प्रभावितों का दुख बांटने आये है। उन्‍होंने कहा कि प्रदेश की तवा, बारना, शक्कर नदी एवं नर्मदा नदी में बाढ़ आने से उससे संबंधित जिलों की स्थिति बिगड़ गई। दो-दो मंजिला मकान बाढ़ में डूब गये। उन्‍होंने बताया कि वे स्‍वयं रात भर जागकर उन्होंने बाढ़ की स्थिति पर निगरानी रखी। जिला प्रशासन पर सख्‍ती बरती, यह स्थिति ऐसी थी की यदि निरन्‍तर नजर न रखी तो भारी तबाही मचा सकती थी। रात के दो से तीन बजे के बीच अपनी जान बचाकर पेडों पर बैठे लोगों को एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित निकाला। 300 लोगों का रेस्‍कयू करके उन्‍हें हैलिकाप्‍टर द्वारा सुरक्षित स्‍थान पर पहुंचाया गया। मुख्‍यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मुझे इस बात का संतोष है कि आपदा की इस घडी में किसी की जान जाने नहीं दी। किसी भी बेटा, बेटी या भाई को बाढ में डुबने नहीं दिया गया। मुख्‍यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जब वे मुख्‍यमंत्री बने तब प्रदेश में कोरोना वायरस का प्रसार था। जिलों में दवाईयां, आक्‍सीजन सिलेन्‍डर, चिकित्‍सक, अस्‍पताल की स्थिति बेहतर नहीं थी। उन्‍होंने कोरोना मरीजों के उपचार के लिए एक बेहतर व्‍यवस्‍था बनाई। कोरोना वायरस से निपटे तो सोयाबीन की फसल खराब हो गयी, फिर बाढ़ की स्थिति आ गई। इन सब संकटों का सामना हमने साहस के साथ किया। शायद इसीलिये भगवान ने मुझे मुख्‍यमंत्री बनाकर भेजा ताकि संकट की इस घडी में प्रदेशवासियों के काम आ सकू। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि आज भी संकट एवं परेशानी है फिर भी में कही से भी पैसे का इंतजाम करूंगा। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि प्रात्रता पर्ची के आधार पर 03 सितम्‍बर से हितग्राहियों को 50-50 किलो का राशन दिया जायेगा ताकि उनके घर में चूल्‍हा जलता रहे। भारत सरकार से फसल बीमा की तिथि 4-5 दिन और आगे बढाने की बात की गई है। क्‍योंकि अंतिम तिथि 31 अगस्‍त तक कई किसान अपना पंजीयन नहीं करा पाये है। उन्‍होंने कहा कि फसल बीमा पंजीयन में मंत्रियों एवं विधायकगणों को भी कार्य में लगाया जायेगा। विधायक श्री आशीष शर्मा ने कहा कि नेमावर में आई बाढ़ से आसपास के 30 गांव प्रभावित हुए है। मकान, दुकान एवं खेतों में पानी घुसने से भारी नुकसान हुआ है। उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री से मांग की कि बाढ़ से हुए नुकसान का उचित मुआवजा हितग्राहियों को दिया जाये। उन्‍होंने कहा कि किसान की फसल का जो नुकसान हुआ है, उसे भी बाढ़ से हुए नुकसान के अं‍तर्गत गिना जाये। विधायक श्री शर्मा ने बताया कि बाढ़ से खेती एवं व्‍यवसाय चौपट हो चुके है।इस अवसर पर प्रदेश के किसान कल्‍याण एवं कृषि मंत्री श्री कमल पटेल, स्‍थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन, जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के प्रतिनिधिगण, प्रिन्‍ट एवं इलेक्‍ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधिगण तथा उज्‍जैन संभाग कमिश्‍नर श्री आनंद कुमार शर्मा, पुलिस महानिरीक्षक श्री राकेश गुप्‍ता, डीआईजी श्री मनीश कपूरिया, कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला, पुलिस अ‍धीक्षक डॉ शिवदयाल सिंह उपस्थि‍त रहे।मुख्‍यमंत्री ने क्षतिग्रस्‍त कच्‍चे मकानों एवं दुकानों के सामानों की क्षति की राहत राशि के प्रमाण-पत्र वितरित किये मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आपदा ग्रस्त व्यक्तियों को आर्थिक सहायता राशि के प्रमाण वितरित किये। जिसमें मकान व खाद्यान्न छति के लिए नेमावर निवासी सूरज बाई पति जगदीश, सिरालिया रेवातीर निवासी रमेश पिता श्यामलाल, भंवर सिंह पिता जस्सू, मोहनलाल पिता चुन्नीलाल तथा मिर्जापुर निवासी रासत खां पिता कालू को 95-95 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि के प्रमाण-पत्र प्रदान किये तथा दुकान के सामान में क्षति होने से नेमावर निवासी कृष्णकांत पिता नर्मदा प्रसाद शर्मा, राकेश व्यास पिता कमल किशोर, बसंत राठौर पिता सुंदरलाल, उपकार पिता बंशीधर तथा शरद पिता जुगल किशोर को 12-12 हजार रुपये राशि के प्रमाण-पत्र वितरीत किये।नेमावर में बाढ प्रभावित वार्डो का किया भ्रमणमुख्‍यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने नेमावर के बाढ प्रभावित वार्ड क्रमांक 03 एवं 13 का भ्रम‍ण किया। क्षतिग्रस्‍त मकानों, दुकानों एवं सामानों की स्थिति का अवलोकन किया। मौके पर ही उन्‍होंने सभी को आश्‍वस्‍त किया कि सरकार जनता की सरकार है और संकट की इस स्थिति में सरकार जनता के साथ खडी है। नुकसान की भरपाई प्राथमिकता से की जायेगी। उन्‍होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिये कि राहत राशि देने के लिए सर्वे का कार्य शुरू कर दिया जाये।

RelatedPosts

प्रेम बालोदिया बने पालनहारी वेलफेयर फाउंडेशन के मप्र अध्यक्ष
देवास

प्रेम बालोदिया बने पालनहारी वेलफेयर फाउंडेशन के मप्र अध्यक्ष

by DEWAS EXPRESS
21, April, 2026
मयंक गुप्ता बने इंदौर स्नूकर चैंपियन
देवास

मयंक गुप्ता बने इंदौर स्नूकर चैंपियन

by DEWAS EXPRESS
15, March, 2026
Dewas श्रमजीवी पत्रकार संघ का कार्ड वितरण एवं होली मिलन समारोह संपन्न
देवास

Dewas श्रमजीवी पत्रकार संघ का कार्ड वितरण एवं होली मिलन समारोह संपन्न

by DEWAS EXPRESS
11, March, 2026
Load More
Next Post

कांग्रेसी पूर्व विधायक कुंडल के नेतृव में आपदा पीड़ित व किसानों के हित में निम्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन

RSS MP JANSAMPARK

  • राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिख गुरु अमरदास जी के प्रकाश पर्व पर दीं शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत दिवस की शुभकामनाएं दीं
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान नृसिंह जयंती पर दीं मंगलकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
ADVERTISEMENT
Dewas Express

Copyright © 2025 dewasexpress

Navigate Site

  • About Us
  • DISCLAIMER
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • देवास
  • मध्य प्रदेश
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • देवास
  • देश दुनिया
  • मनोरंजन

Copyright © 2025 dewasexpress

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In