समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो होगा उग्र आंदोलन
भोरासा निप्र(अभय नागर)। आज नगर के बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं के द्वारा नगर के अधिकारि नायब तहसीलदार अभिषेक चौरसिया, भोरासा थाना प्रभारी डीएसपी आकांक्षा बेछोटे, नगर परिषद सीएमओ श्रीमती माया मंडलोई तथा एमपीईबी विद्युत मंडल के अधिकारी कैलाश चोपड़ा को एक ज्ञापन दिया गया ज्ञापन में कहा गया कि नगर के अधिकांश बिजली के पोल खंबो में बारिश के कारण करंट आ रहा है विगत कई दिनों से यह घटनाएं बढ़ती जा रही है श्रावण मास के पहले सोमवार पर नगर के नंदी को करंट लगने से उसकी मौत हो गई थी और हाल ही में अन्नपूर्णा चौक के समीप एक पोल से 3 फीट दूर तक जमीन में करंट आ रहा था इसी तरह कई प्रकार की घटनाएं हो रही है नगर के रहवासी इलाकों में जनहानि की आशंका बनी रहती है विद्युत मंडल को इस विषय में कई बार सूचना दी जा चुकी है लेकिन इसका कोई उचित निराकरण अभी तक नहीं हुआ है क्या विद्युत मंडल के अधिकारी किसी जन हानी का इंतजार कर रहे हैं इन सभी बातों को लेकर आज विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा एक ज्ञापन के माध्यम से अधिकारियों को अवगत कराया गया और चेतावनी देते हुए कहा कि जल्दी से जल्दी इस समस्या के निराकरण के लिए उचित निर्णय नहीं लिया गया तो बजरंग दल जल्द ही उग्र आंदोलन के लिए बाध्य रहेगा जिस की जिम्मेदारी प्रशासन के अधिकारियों की रहेगी इस अवसर पर नगर के समस्त बजरंग दल कार्यकर्ता एवं नगर के युवा उपस्थित रहे उक्त जानकारी बजरंग दल के जिला संयोजक नारायण शर्मा के द्वारा दी गई ।














