देवास के शिप्रा नदी में 2 शव (1- युवक, 1- युवती) मिले। पहले तो शव की शिनाख्त नहीं हो पा रही थी लेकिन बाद में इनकी शिनाख्त हो गई।
जानकारी के अनुसार युवक की शिनाख्त 29 वर्षीय गोविंद चौहान निवासी एमजी कॉलोनी देवास के रूप में हुई है तो युवती 26 वर्षीय दीपिका सोलंकी अंजड़ , जिला बड़वानी है। युवक-युवती ने शिप्रा पुल से कूदकर जान क्यो दी इसकी पुख्ता जानकारी हासिल नही ही पायी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।














