टोंकखुर्द (विकेश जैन)। नगर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सभी जगह शिव मंदिर पर अद्भुत चमत्कार देखने को मिला। भगवान शिव भगवान नंदी को नगर की महिलाओं ने चम्मच से पानी व दूध पिलाया।
शक्ति माता परिसर पर भवानी शंकर मंदिर परिसर पर जयेस्वर महादेव मंदिर परिसर पर झारणेश्वर महादेव मंदिर एवं अन्य शिवालयों पर यह अद्भुत नजारा देखने को मिला। जैसे ही महिलाओं को यह खबर सुनने को मिली वैसे ही महिलाएं अपने-अपने घरों से तांबे के लोटे में शुद्ध जल गंगाजल भरकर आसपास के शिव मंदिर पहुंची। पुजारी देवनारायण मेहता ने बताया कि ईश्वर सत्य है सत्य ही शिव है शिव ही सुंदर है। सभी शिवालयों पर महिलाओं द्वारा देखी गई भक्ति से शिव मंदिर आकर्षण का केंद्र बना रहा। भगवान नन्दि की स्थापित मूर्ति को भक्तो ने पानी पिलाया और उन्होंने स्वयं पिया। ग्रामीणों ने बताया कि हमने खुद ही चम्मच से पानी पिलाया। ऐसा प्रतीत होता है कि इस कलयुग मे भगवान है।
