देवास। श्री काल भैरवाष्टमी के पावन पर्व पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया है। बाबाश्री परिवार द्वारा इस अवसर पर 7 दिसम्बर, सोमवार को शाम 7 बजे से, 62 बी अलकापुरी, जैन मंदिर मैन रोड पर विशाल भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम रखे गये है। भजनो एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति प्रसिद्ध भजन गायक जितेन्द्र पटेल एवं साथीगण देंगे। यह जानकारी घनश्याम खत्री ने देते हुए धर्मप्रेमी जनो से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने का आग्रह किया है।















