कांटाफोड़- स्थानीय श्री गुरु सिंघ सभा की वार्षिक बैठक में कमेटी का चुनाव 15 नवंबर को सर्व सम्मति से संपन्न हुआ जिसमे पुनः स.दलजीत सिंघ भाटिया को अध्यक्ष मनोनीत किया गए वहीं स.सतनाम सिंघ भाटिया को खजांची एवं स.हरविंदर सिंघ भाटिया को सचिव बनाया गया स्थानीय गुरुद्वारा साहिब में सम्पन्न हुई इस बैठक में श्री गुरु नानक देव जी महाराज के आगामी प्रकाश पर्व को इस वैश्विक महामारी कोरोना को देखते हुए गुरुपर्व सादगी से मनाने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया | बैठक में वासदेव सिंह त्रेहन, बलबीर सिंह बग्गा, मनजीत सिंह टुटेजा, गुरमीत सिंह भाटिया, गुरमीत सिंह टुटेजा,नवजोत सिंह भाटिया, प्रीतपाल सिंह सलूजा, मंजीत सिंह भाटिया, पारस भाटिया, वीरेंद्र सिंह गुर, बाबी अरोरा सहित बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित थे।
? बालकृष्ण शर्मा कांटाफोड














