देवास। शहर के उभरते भजन गायक विकास शर्मा द्वारा नवरात्रि के पावन पर्व पर देवास टेकरी स्थित माँ तुलजा भवानी, माँ चामुण्ड माता पर भजन चलो चलो रे चामुण्डा के दरबार एलबम का निर्माण किया गया है जिसमें 3 भजनों का संग्रह जारी किया गया है। भजन एलबम का विमोचन नारायण कुटी सन्यास आश्रम के परम पूज्य स्वामी सुरेशानंद तीर्थ गिरी जी ने किया तथा भजन गायक विकास शर्मा को आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर संस्था सार्थक संस्थापक दीपेश कानूनगो, जय जाग्रति परिवार संस्थापक श्रीकांत खरे, सिद्धेश्वर सेवा समिति के डॉ. रितेश शर्मा, राकेश मिश्रा, दुष्यंत पांचाल ने भी स्वामीजी का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा विकास शर्मा को बधाई प्रेषित की।















