13817 वोटो के अंतर से कांग्रेस प्रत्याशी राजवीर सिंह बघेल को हराया
देवास । मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में देवास जिले की हाटपिपलिया विधानसभा सीट सबसे प्रतिष्ठा वाली सीट रही है, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया दोनों की प्रतिष्ठा इस सीट पर दांव पर लगी थी । कांग्रेस प्रत्याशी राजवीर सिंह बघेल व भाजपा प्रत्याशी मनोज चौधरी दोनों ने मतगणना के पहले अपनी-अपनी जीत के दावे किए थे लेकिन 10 तारीख को हुई मतगणना के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे के भाजपा प्रत्याशी मनोज चौधरी कुल 84070 वोट पाकर विजय हुए। मनोज चौधरी व राजवीर सिंह बघेल के कुल वोटों में 13817 वोटों का भारी अंतर रहा। हाटपिपलिया विधानसभा मैं लगातार दोनों ही पार्टी के प्रत्याशियों ने अपने अपने क्षेत्र में जनसंपर्क व प्रचार प्रसार में कोई कमी नहीं छोड़ी लेकिन हाटपिपलिया छेत्र के मतदाताओं ने भाजपा के प्रत्याशी मनोज चौधरी को मतदान कर कर भारी भरकम वोटों के अंतर से विजय बनाया भाजपा के लिए भी यह हाटपिपलिया की सीट काफी महत्वपूर्ण थी इसीलिए यहां पर भाजपा के कई दिग्गजों ने भी भाजपा प्रत्याशी मनोज चौधरी के लिए जनसंपर्क व प्रचार प्रसार किया भाजपा के वरिष्ठ नेता व मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ओर ज्योतिरादित्य सिंधिया दोनों ने हाटपिपलिया विधानसभा सीट पर जीत के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी शायद इसी का परिणाम है कि आज भाजपा प्रत्याशी मनोज चौधरी भारी मतों से विजय हुए
मनोज चौधरी की जीत पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर दी उन्हें बधाई














