गढ़ाकोटा (सागर)। कांग्रेस सेवादल ग्रामीण के जिला महासचिव अधिवक्ता विजय पटेरिया ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि कांग्रेस सेवादल ग्रामीण जिलाध्यक्ष डॉ राजेन्द्र चौबे के निर्देशन में जिला कांग्रेस सेवादल के ग्रामीण कार्यालय गढाकोटा में सेवादल की कोर कमेटी की बैठक की गई कि जिसमें सर्वसम्मति से तय किया गया कि अगस्त माह का अंतिम रविवार जो 29 तारीख को है तो उक्त तारीख में शाहगढ़ में दोपहर 1बजे शाहगढ़ के मुख्य बाज़ार में कांग्रेस सेवादल ग्रामीण जिला सागर का झंडावंदन कार्यक्रम होना तय हुआ है…
विज्ञप्ति के अंत मे अधिवक्ता पटेरिया ने लेख किया है कि शाहगढ़ में झंडावंदन के कार्यक्रम के सम्बंध में सेवादल ग्रामीण के जिला महासचिव श्याम दुबे करबरिया,सेवादल ग्रामीण के जिला सचिव द्वय राहुल जैन,राघवेन्द्र सिह डिलाखेड़ी तथा कांग्रेस सेवादल के शाहगढ़ब्लॉक अध्यक्ष श्याम सुंदर कटारे व नगराध्यक्ष डॉ मनोहर अठया से तैयारियों को लेकर चर्चा हो चुकी है,तथा इसी दिन शाहगढ़ के ब्लॉक में सेवादल के ब्लॉक व जिला पदाधिकारियों को नियुक्त पत्र बंडा-शाहगढ़ के विधायक तरवर सिह पूर्व विधायक नारायण प्रजापति सहित बंडा-शाहगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेसिजनो कि उपस्थिति तथा उनके मुख्य व विशिष्ट आतिथ्य व कांग्रेस सेवादल ग्रामीण जिलाध्यक्ष डॉ राजेन्द्र चौबे की अध्यक्षता में सौपे जानें के साथ साथ अबार माता क्षेत्र में दाल बाटी का भी कार्यक्रम है सभी सेवादल ग्रामीण के जिला पदाधिकारियों को भी सूचित किया जाता है कि सभी साथी सेवादल की यूनिफॉर्म में 29 अगस्त में दोपहर 1बजे शाहगढ़ में आयोजित हो रहे झंडावंदन कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनायें।















