कन्नौद(चंचल भारतीय✍️) : मध्यप्रदेश सरकार किसान हितेषी योजनाओं का क्रियान्वयन समर्थन मूल्य खरीदी केंद्रों के माध्यम से कर रही है। गंगा वेयरहाउस मैं पर्याप्त भंडारण की सुविधा होने के बावजूद सरकारी नौकरशाह सरकार की किसान हितेषी योजनाओं पर पलीता लगाने में पीछे नहीं है।जिससे सरकार की छवि को धूमिल किया जाने में भरसक प्रयास किया जा रहा है ।ऐसा ही मामला कन्नौद समर्थन मूल्य मूंग खरीदी को लेकर मंगलवार को सर्वेयर नहीं आने के कारण गंगा वेयरहाउस पर आक्रोशित किसानों ने नारे लगाते हुए इंदौर- बैतूल राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम हो जाने से दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी कतार लग गई करीब आधा घंटा चक्के जाम के बाद बात प्रशासनिक अमले तक पहुंची तो तत्काल नायब तहसीलदार अविनाश सुनानिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर चक्का जाम कर रहे आक्रोशित किसानों से चर्चा कर अवरुद्ध मार्ग को खुलवाया एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात करके दूसरे सर्वेयर बुलाकर फिर से मूंग की खरीदी चालू करवाई गई। आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था मर्यादित कन्नौद (वृत्ताकार), एवं मार्केटिंग सोसायटी मध्यप्रदेश विपणन संघ कन्नौद मार्केटिंग के द्वारा समर्थन मूल्य पर मूंग उपज की खरीदी की जा रही है! समर्थन मूल्य को लेकर नायब तहसीलदार अविनाश सुनानिया को किसान केदार बलदेव मगरिया, मुकेश जाट , राहुल जाट धासड, विजय पटेल ,कमलेश जाट, ने बताया कि 25 अगस्त से हमारा नंबर आने के बावजूद हमारी मूंग की तुलाई नहीं हो पा रही है हम किसान परेशान हो रहे हैं। मानसून का समय है कई किसान बहुत छोटे हैं जो ट्रैक्टर किराए से लेकर आए हैं। शासन की योजनाओं का नाम धूमिल कर किसानों को प्रताड़ित करने वालों सरकारी नौकरशाहों को तत्काल कार्यवाही किए जाने की मांग किसानों के द्वारा की गई है
समर्थन मूल्य मूंग खरीदी केंद्र पर सर्वेयर नहीं आने के कारण खरीदी प्रभावित हुई थी मैंने नायब तहसीलदार अविनाश सुनानीया मौके पर भेजकर दूसरे सर्वेयर को बुलाकर खरीदी पुनः शुरू कर दी गई है।
“प्रिया वर्मा एसडीएम कन्नौद”















