तीन युवकों ने बचाई शिप्रा नदी में गिरी महिला की जान
देवास। बुधवार शाम को जयश्री बाई (55) निवासी 118 ढांचा भवन नामक बुजुर्ग महिला अचानक शिप्रा नदी के पुराने पुल से झांकने के दौरान नदी में गिर गयी, बताया जा रहा है की बुजुर्ग महिला अपनी सहेली से मिलने शिप्रा गयी थी, जहाँ नदी में देखते वक़्त चक्कर आने पर संतुलन बिगड़ने से वो नदी में गिर गयी । शिप्रा नदी किनारे मंदिर के पास बैठे तीन युवा दौड़े और नदी में छलांग लगाकर महिला को सकुशल बाहर निकाला व 100 डायल की मदद से महिला को अस्पताल पहुंचाया गया महिला की कमर में कुछ चोंट लगी है। जिनका उपचार जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने कर दिया है।
महिला को कोई गंभीर चोट नहीं लगी। ज़िला अस्पताल में महिला का इलाज कर पुलिस द्वारा महिला को उसके घर ढ़ाचा भवन पहुंचा दिया। शिप्रा नदी में महिला के गिरने पर टीपू, सुल्तान व यशवंत ने अपनी जान जोखिम में डालते हुए महिला को गहरे पानी से बाहर निकाला।















