देवास(नरेंद्र चौहान) – इंदौर बैतूल हाईवे मार्ग पर शनिवार शाम हाटपीपल्या पुलिस थाना क्षेत्र मे चापडा करनावद फाटे के बीच स्थित गुरूकृपा ढाबे के पास एक यात्री बस व बाइक के बीच में आमने-सामने से भिड़ंत हो गई जिसमें बाइक सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई।
यात्री बस क्रमांक MP09 FA 8009 इंदौर से चापड़ा की ओर आ रही थी उसी दौरान चापडा की ओर से इंदौर की तरफ जा रही बाइक अनियंत्रित होकर बस में सामने से टकरा गया।जिसमें बाइक सवार राकेश पिता देवीलाल व विशाल पिता हटे सिंह निवासी सतवास की मौके पर मौत हो गयी
जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि बाइक चालक आगे चल रहे थे और वाहन को ओवरटेक कर आगे निकल रहा था उसी दौरान सामने से बस आ गई तो वह बाइक को कंट्रोल नहीं कर पाया और बस में जा टकराया ओर है हादसे का शिकार हो गया। सूचना मिलने पर करनावद डायल हंड्रेड पायलट रवि पटेल व प्रभारी दिलीप सोलंकी घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों व्यक्तियों के शव को हंड्रेड डायल की मदद से शासकीय अस्पताल हाटपीपल्या ले जाया गया। वही यात्री बस को भी हाटपीपल्या पुलिस थाना परिसर में खड़ा किया गया है।














